फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Politics: race for post of Leader of Opposition and State President started in State Congress

सियासत: उत्तराखंड कांग्रेस में शुरू हुई कुर्सी के लिए खींचतान, नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में शामिल धामी, अध्यक्ष के लिए ये हैं प्रबल दावेदार

Thu, 17 Mar 2022 07:41 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Mar 2022 07:41 AM IST
सार

सत्ता में आई भाजपा में ही सीएम और मंत्री पद के लिए कुर्सी दौड़ नहीं हो रही है,कांग्रेस में भी कुर्सी दौड़  के संकेत हैं। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अभी सत्ता पक्ष नेता सदन नहीं ढूंढ पाया,लेकिन इधर विपक्ष में नेता प्रतिपक्ष को लेकर लॉबिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Politics: race for post of Leader of Opposition and State President started in  State Congress
कांग्रेस - फोटो : फाइल

विस्तार

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद अभी नई सरकार का गठन भी नहीं हो पाया है, लेकिन कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गई है। अब धारचूला विधायक हरीश धामी ने युवा कार्ड खेलते हुए नेता प्रतिपक्ष के लिए खुद से अपना नाम आगे किया है।
 
कुमाऊं की धारचूला सीट से तीसरी बार के विधायक हरीश धामी का कहना है कि वह युवा विधायक हैं और लगातार अपने क्षेत्र से जीतते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा नेतृत्व को आगे बढ़ा रही है। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान को भी पार्टी में युवाओं को मौका देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस में क्या विधायक मंत्रियों और बड़े नेताओं को समर्थन देने के लिए हैं। उन्हें भी नेतृत्व करने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी यदि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपती है तो वह पार्टी की मजबूती के लिए रात-दिन कार्य करेंगे।

विज्ञापन


भितरखाने अभी से होने लगी है लॉबिंग, गढ़वाल और कुमाऊं का है फार्मूला
प्रीतम सिंह नेता प्रतिपक्ष के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि दो प्रमुख कुर्सियों में से एक कुमाऊं मंडल के हिस्से में आ सकती है। होली के बाद विधानमंडल दल की बैठक होगी। संभव है कि इस मुद्दे पर भी उसी दिन चर्चा हो, लेकिन उससे पहले पार्टी के भीतर इस मुद्दे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल यह दायित्व प्रीतम सिंह के पास है, जो गढ़वाल से आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात

उत्तराखंड विधानसभा में अगला नेता प्रतिपक्ष कौन होगा, इसको लेकर विधानमंडल दल की बैठक में चर्चा के बाद ही कुछ निकल पाएगा। पिछली बार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़कर नेता प्रतिपक्ष का दायित्व संभालने के लिए प्रीतम ने पहले तो इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में उन्हें मना लिया गया था। इस बार भी प्रदेश अध्यक्ष पद और नेता प्रतिपक्ष पद के लिए पार्टी के भीतर ही गुटबाजी की स्थिति देखने को मिल सकती है।


हरीश गुट की ओर से यशपाल आर्य का नाम किया जा सकता है आगे
दोनों में से एक पद कुुमाऊं के हिस्से में जा सकता है। जीती सीटों का समीकरण देखें तो कुमाऊं का पलड़ा भारी है। कुमाऊं से जहां पार्टी को 11 सीटें मिली हैं, वहीं हरिद्वार से पांच और देहरादून को मिलाकर गढ़वाल के हिस्से में मात्र तीन सीटें आई हैं। ऐसे में इन दोनों पदों पर गढ़वाल, कुमाऊं और मैदान के समीकरण के साथ ठाकुर-ब्राह्मण और अनुसूचित की स्थिति भी देखी जाएगी। प्रीतम से पहले डॉ.इंदिरा हृदयेश और हरक सिंह रावत नेता प्रतिपक्ष का दायित्व निभा चुके हैं। 

चुनाव के बाद जिस तरह से पार्टी के भीतर गुटबाजी देखने को मिल रही है, उससे स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में नेता प्रतिपक्ष का चुनाव आसान नहीं रहने वाला है। प्रीतम सिंह को पार्टी फिर से बना सकती है, लेकिन हरीश गुट शायद ही ऐसा होने दे। पार्टी सूत्रों की मानें तो हरीश गुट की ओर से यशपाल आर्य का नाम आगे किया जा सकता है। यशपाल कुमाऊं से होने के साथ ही जातीय समीकरण पर भी फिट बैठते हैं। वह सात बार के विधायक हैं और दो बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed