फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Count of foreign guests of the posture will be done on new year

नए साल पर होगी आसन के विदेशी मेहमानों की गणना

Sat, 28 Dec 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Count of foreign guests of the posture will be done on new year
आसन बैराज झील में धूप का लुत्फ उठाते विदेशी पक्षी। - फोटो : VIKAS NAGAR
आसन कंजरवेशन रिजर्व में बसा परिंदों का संसार इन दिनों बाहर से आने वाले पर्यटकों को खासा रास आ रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से आने वाले सैलानी इन परिदों के दीदार के लिए आसन कंजरवेशन रिजर्व में पहुंच रहे हैं। ऐसे में इस बार वन विभाग नए साल के अवसर इन परिदों की गणना की योजना बना रहा है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की माने तो जनवरी के दूसरे पखवाड़े में वन विभाग इन परिदों की गणना कर सकता है।
विज्ञापन

मालूम हो कि हर साल अक्तूबर में बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी इन परिदों के दीदार के लिए आसन कंजरवेशन रिजर्व में पहुंचते हैं। इन परिंदों में सबसे बड़ी संख्या साइबेरिया, अफगानिस्तान, तजाकिस्तान आदि क्षेत्रों से आने वाले परिंदों की होती है। हर साल दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में वन विभाग इन परिंदों की गणना करता है। लेकिन इस बार वन महकमे ने नए साल के मौके पर इन परिदों की गणना कराने का निर्णय लिया है। इस साल दिसंबर माह में जिस तरह से ठंड पड़ रही है। उसे देख वन महकमे को लग रहा है इस बार परिंदो की यह संख्या 6 हजार के आंकड़ें को पार कर जाएगी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस साल परिदों की संख्या पिछले सालों की तुलना में खासा बढ़ सकती है। प्रभारी वन बीट अधिकारी और पक्षी विशेषज्ञ प्रदीप सक्सेना ने बताया कि जनवरी दूसरे सप्ताह में इस बार परिंदों की गणना की जाएगी। इस बार आसन झील के संसार में कई पक्षियों ने चार से पांच साल के लंबे इंतजार के बाद दस्तक दी है।
विज्ञापन

इन प्रजाति के पक्षी पहुंचते हैं प्रवास पर
अब तक बीस से अधिक प्रजाति के विदेशी परिंदे आसन झील में प्रवास पर पहुंच चुके हैं। इन परिदों में रुडिक शेल्डक(सुरर्खाव) गैडवाल, टफटेड, कॉमनकूट, नार्दन सावलर, लिटिल ग्रिव, कॉरमोरेट, लिटिल कॉर्मोरेट, ग्रिड कॉर्मोरेट, वार हेडेक गीज, ग्रे लैक गीज, कॉमन पोचार्ड, रेड क्रिस्टेड पोचार्ड, कॉमन टील, ईग्रेट, ग्रेट ई ग्रेट, मलार्ड, पर्पल हेरोन, ग्रेहेरौन,रेड नेस्ड, आईबीज, ब्राउन हेडेड प्लासी व सी बर्ड का जोड़ा प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed