फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Counselling process is an essential part of life

Dehradun News: परामर्श प्रक्रिया जीवन का अनिवार्य हिस्सा

Mon, 30 Dec 2024 07:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
Counselling process is an essential part of life
फोटो....
विज्ञापन

साहिया। सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज में शिक्षाशास्त्र विभाग के तहत मार्गदर्शन और परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को शिक्षा, करियर, मानसिक स्वास्थ्य और जीवन कौशल में सही मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मोरी महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. कुलदीप सिंह ने किया।उन्होंने समाज और शिक्षा के बदलते परिप्रेक्ष्य में छात्रों को केवल करियर के बारे में ही नहीं, बल्कि उनके मानसिक और भावनात्मक पहलुओं पर भी ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। कहा कि समय-समय पर उचित मार्गदर्शन और परामर्श उनकी समग्र भलाई के लिए जरूरी है। विभागाध्यक्ष आशा ने परामर्श की प्रक्रिया को छात्रों के जीवन में एक अनिवार्य हिस्सा मानते हुए इस पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता जताई। इस मौके पर चेयरमैन अनिल सिंह तोमर, अवधेश आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed