फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   costly treatment in doon hospital.

17 रुपये में बन रहा पांच रुपये वाला पर्चा

Sun, 22 Jan 2017 12:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Jan 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
costly treatment in doon hospital.
दून अस्पताल - फोटो : file photo

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल में मरीजों को सस्ता इलाज नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को यूजर चार्ज के रूप में 17 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, जबकि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आमतौर पर पांच रुपये का पर्चा बनता है।

विज्ञापन


प्रदेश में मेडिकल कॉलेज के तीन टीचिंग अस्पताल संचालित हो रहे हैं। हल्द्वानी, श्रीनगर और दून में मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पतालों में मरीजों को सस्ता इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में जहां हर वर्ष यूजर चार्ज में दस फीसदी की बढ़ोतरी होती है, वहीं मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पतालों में यूजर चार्ज बेहद कम है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में जहां 19 रुपये का पर्चा बन रहा है, वहीं टीचिंग अस्पतालों में इसका शुल्क केवल पांच रुपये है, लेकिन दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों से अभी भी 17 रुपये लिए जा रहे हैं। अस्पताल में पिछले वर्ष भी यूजर चार्ज 17 रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष दस फीसदी की बढ़ोतरी होने के समय चिकित्सा शिक्षा विभाग ने यूजर चार्ज में दस फीसदी की वृद्धि करने से इनकार कर दिया। हालांकि अन्य मेडिकल कॉलेजों की तरह उन्होंने यूजर चार्ज कम नहीं किए। 

चिकित्सा शिक्षा विभाग को यूजर चार्ज कम करना था। इस वर्ष यूजर चार्ज में बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन कमी नहीं हुई है। विभागीय आदेश पर ही कमी हो सकेगी।
-डॉ. केके टम्टा, चिकित्साधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed