{"_id":"5c3ebd3ebdec2273ab605e5b","slug":"cost-of-all-weather-road-project-can-increase-up-to-rs-1000-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"1000 करोड़ तक बढ़ सकती है ऑलवेदर रोड परियोजना की लागत, लगेगा एक साल से ज्यादा का वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1000 करोड़ तक बढ़ सकती है ऑलवेदर रोड परियोजना की लागत, लगेगा एक साल से ज्यादा का वक्त
Wed, 16 Jan 2019 10:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरणीय कारणों और परियोजना के तहत प्रस्तावित कार्यों में विभिन्न अड़चनों के चलते चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना को पूरा होने में अभी एक साल से अधिक का समय लग सकता है। देरी होने से परियोजना की लागत में एक हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय की राहत के बावजूद परियोजना का कार्य तय समय सीमा तक 50 फीसदी ही पूरा हो पाएगा। न्यायालय ने योजना के तहत उन्हीं कार्यों को ही मंजूरी दी है, जिन पर कार्य गतिमान है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को न्यायालय में सात हफ्ते में प्रति शपथ पत्र दाखिल करना है। प्रति शपथ पत्र दाखिल होने के बाद सब कुछ न्यायालय के निर्णय पर निर्भर करेगा। आधिकारिक सूत्रों की मानें तब तक लोकसभा चुनाव आ जाएंगे और इसकी व्यस्तता के चलते फिर परियोजना के शेष कार्यों पर मई और जून माह तक निर्णय होंगे। इसके बाद मानसून में कार्य नहीं हो पाएंगे। उनका कहना है कि परियोजना में यदि एक साल की देरी होती है तो कम से कम इसकी 10 फीसदी लागत बढ़ जाएगी। ये पूरी परियोजना 11700 करोड़ रुपये की है।
विज्ञापन
पांच बाईपास विवाद भी बड़ी अड़चन
चारधाम ऑलवेदर रोड के जिन कार्यों को सारी स्वीकृतियां प्राप्त हो चुकी हैं, उन पर भी विभिन्न कारणों से कार्य आरंभ नहीं हो पा रहा है। इनमें पांच बाईपास हैं। जोशीमठ और ऋषिकेश में प्रस्तावित बाईपास को लेकर ज्यादा बड़ा विवाद है। जोशीमठ में स्थानीय लोग बाईपास निर्माण का विरोध कर रहे हैं। ऋषिकेश में बाईपास निर्माण के लिए भूमि प्रतिकर की लागत 240 करोड़ रुपये आ रही है, जिसे देने में मंत्रालय हिचक रहा है। चंपावत, लोहाघाट और पिथौरागढ़ बाईपास निर्माण को लेकर स्थानीय स्तर पर दिक्कतें हैं।
विज्ञापन
चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना के संबंध में सर्वोच्च अदालत ने जो निर्देश दिए हैं, उनके अनुसार कार्य चल रहा है। तय लक्ष्य के हिसाब से 50 फीसदी परियोजना पर कार्य चल रहा है।
-ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव, लोनिवि