फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corruption: Government employees asked for bribe from 150 people, cases reached CM complaint portal

Corruption: 150 लोगों से सरकारी कर्मियों ने मांगी रिश्वत, सीएम शिकायत पोर्टल पर पहुंचे मामले, 64 पर विजिलेंस की कार्रवाई

Fri, 27 May 2022 11:22 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 27 May 2022 11:22 AM IST
सार

निदेशक विजिलेंस अमित सिन्हा ने बताया कि काम के बदले रिश्वत की मांग करने संबंधी शिकायतें थीं। इनमें से विजिलेंस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रैप कर लिया। 64 मामलों में जांच शुरू कर दी गई है। 27 शिकायतों के संबंध में सूचनाओं का संकलन चल रहा है।

विज्ञापन
Corruption: Government employees asked for bribe from 150 people, cases reached CM complaint portal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दो माह में 150 लोगों से सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों ने रिश्वत की मांग की है। इन भ्रष्ट कर्मियों से परेशान होकर लोगों ने एंटी करप्शन नंबर 1064 पर शिकायत की है। इनमें से 64 पर विजिलेंस ने कार्रवाई शुरू कर दी है जबकि दो माह के भीतर प्रदेश में पांच सरकारी कर्मियों को ट्रैप किया जा चुका है।

विज्ञापन


दो माह पहले एंटी करप्शन नंबर 1064 शुरू किया गया था ताकि यदि कोई सरकारी कर्मी किसी से रिश्वत मांगे या अन्य भ्रष्टाचार करे तो इसकी शिकायत की जा सके। इस अवधि में इस नंबर पर 3300 से ज्यादा लोगों ने फोन किया है। इनमें से 1400 से अधिक वास्तविक शिकायतें हैं, जो विभिन्न विभागों से संबंधित हैं।
विज्ञापन


इन शिकायतों को मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर ट्रांसफर कर दिया गया है। विजिलेंस ने जब इन शिकायतों में से छंटनी की तो पता 150 शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित थीं। निदेशक विजिलेंस अमित सिन्हा ने बताया कि ये काम के बदले रिश्वत की मांग करने संबंधी शिकायतें थीं। इनमें से विजिलेंस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए पांच अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रैप कर लिया। 64 मामलों में जांच शुरू कर दी गई है। 27 शिकायतों के संबंध में सूचनाओं का संकलन चल रहा है। उन्होंने बताया कि चार शिकायतों को शासन भेजा गया है। इनमें कार्रवाई के लिए शासन की अनुमति आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Double Murder: दोस्त को पत्नी के साथ ऐसे हाल में देख खौल उठा खून, युवक ने दोनों को दी ऐसी खौफनाक मौत, दास्तां सुन पुलिसकर्मी भी कांपे

शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा के संबंध में देंगे जानकारी 
निदेशक विजिलेंस ने बताया कि लोग भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत करने से डरते हैं। ऐसा माना जाता है कि बाद में लोग उन्हें परेशान करेंगे। ऐसे में जरूरी है कि उनकी सुरक्षा की जाए। इसके लिए वह आने वाले समय में ऐसे शिकायतकर्ताओं का सम्मेलन करेंगे। उन्हें सुरक्षा दिए जाने के संबंध में जानकारी देंगे ताकि लोग आगे भी भ्रष्ट अधिकारियों की शिकायतें कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed