{"_id":"680951aa53163cdab304c5dd","slug":"corruption-charges-against-administrator-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-672454-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: समाल्टा पंचायत प्रशासक पर भ्रष्टाचार के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: समाल्टा पंचायत प्रशासक पर भ्रष्टाचार के आरोप
विज्ञापन
कालसी ब्लाॅक की समाल्टा ग्राम पंचायत के प्रशासक पर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी व पंचायत राज अधिकारी को आरोपों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
समाल्टा ग्राम पंचायत के प्रधान प्रशासक पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त, मनरेगा आदि योजनाओं में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया है। एक ही योजना को कई-कई जगह दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग व एक ही परिवार के लोगों के नाम पर पांच वर्षों तक कार्य दिखाए गए हैं। समाज कल्याण विभाग से संबंधित टीएसपी, एससीपी योजनाओं में भी धांधली की गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने मुख्य विकास अधिकारी व पंचायत राज अधिकारी को आरोपों की जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायत करने वालों में सरदार सिंह तोमर, संदीप तोमर, अजब सिंह तोमर, जवाहर सिंह तोमर, विजय राम, कंपाल, संतराम, पंचराम, जीतू, भगतू, नीटू, सुरेश, दीपचंद, गुमान सिंह, सुदामा, सुनिल, देवीलाल, कमालू आदि शामिल हैं। उधर, ग्राम पंचायत के प्रधान प्रशासक जयपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के आरोप निराधार हैं। साजिश के चलते उनके विरुद्ध इस प्रकार की शिकायत की गई है।