फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Uttarakhand: people of jamaat quarantine in haridwar try to run away second time

Coronavirus Uttarakhand: दिल्ली जमात में शामिल जमाती ने दोबारा की अस्पताल से भागने की कोशिश

Fri, 03 Apr 2020 10:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 03 Apr 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Uttarakhand: people of jamaat quarantine in haridwar try to run away second time
मेला अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड - फोटो : amar ujala

दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल हुआ असम निवासी जमाती हरिद्वार के मेला अस्पताल में भर्ती  है। जहां उसने गुरुवार रात ऐसी हरकत की कि पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


उक्त जमाती यहां मेला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। जिसने दोबारा भागने का प्रयास किया। गुरुवार आधी रात को वह अपने वार्ड से अचानक गायब हो गया। ढूंढने के बाद वह बाथरूम में छिपा मिला। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बता दें कि उक्त जमाती दो दिन पहले भी एंबुलेंस से उतर कर भाग निकला था। उसे लक्सर की टीम ने सुल्तानपुर में पकड़ा था। साथ में पुलिस भी मौजूद थी। करीब आधे घंटे बाद जमाती को पकड़ लिया गया था। गुरुवार की रात फिर एक बार उसने भागने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में अब तक कोरोना के 10 मामले

उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के तीन और मामले सामने आए। ये तीनों रामपुर जमात में शामिल होकर आए थे। एक दिन पहले रुद्रपुर पुलिस ने इनको पकड़कर 10 अन्य के साथ पंतनगर विवि के क्वारंटीन सेंटर में रखा था।

बताया जा रहा है कि ये तीन संक्रमित 15 दिनों से राज्य से घूम रहे थे। प्रदेश में अब तक कोरोना के 10 मामले सामने आ चुके हैं। बता दें कि पुलिस ने बुधवार को उत्तराखंड की सीमा पार कर रहे 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 

इससे पहले देहरादून में छह, पौड़ी के कोटद्वार में एक कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया था। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed