फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus uttarakhand lockdown live updates : 40 positive case in state, nine patients cured

Uttarakhand Lockdown: छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन क्लास के अलावा अन्य विकल्पों पर भी किया जाएगा विचार

Sat, 18 Apr 2020 09:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Apr 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
coronavirus uttarakhand lockdown live updates : 40 positive case in state, nine patients cured
डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : file photo

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को विधानसभा में स्थिति अपने कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि छात्रों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाए और उनकी पढ़ाई के लिए ऑनलाइन क्लास के अलावा अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जाए।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई इलाकों में नेटवर्क की समस्या रहती है। इसलिए ऑनलाइन क्लास के अलावा अन्य विकल्पों पर भी विचार कर छात्रों की समस्या को हल किया जाए। उन्होंने कहा कि समस्याओं से निपटने के लिए वह 21 अप्रैल को सुबह दस बजे सभी कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


इसमें प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने प्रत्येक अधिकारियों को 10-10 कॉलेजों की जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश भी दिए, ताकि छात्रों की समस्याओं को दूर किया जा सके। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रों की सुविधा के लिए निदेशालय और जिला स्तर पर टोल फ्री नंबर जारी किए जाएं। समीक्षा बैठक में उच्च  शिक्षा मंत्री ने विभिन्न कॉलेजों में चल रहे निर्माण कार्यों को शुरू करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उच्च शिक्षा उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष दीप्ति रावत, सलाहकार प्रोफेसर एमएसएम रावत, संयुक्त निदेशक कुमकुम रौतेला, उपनिदेशक एएस उनियाल, डॉ. रचना नौटियाल, डीसी गोस्वामी, विनोद कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

दिनभर की अपडेट पढ़ें...

- शनिवार को हरिद्वार जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें एक महिला और एक पुरुष है। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी और प्रभारी सचिव पंकज कुमार पंाडेय ने इसकी पुष्टि की है। शुक्रवार को तीन और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।  संक्रमित मरीजों की संख्या 42 हो गई है। इनमें से 10 मरीज ठीक हो चुके हैं।

 

- दून अस्पताल में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव की दो सैंपल रिपोर्ट लगातार निगेटिव आने पर उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है। इसके अलावा पांच कोरोना संदिग्धों की भी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको भी डिस्चार्ज किया जा रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी ने शनिवार दोपहर बाद दून मेडिकल अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में कोरोना मरीजों को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही डॉक्टर स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को लेकर की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने नए बनाये जा रहे आईसीयू वार्ड की प्रगति की जानकारी भी ली।

-  हरिद्वार में वर्ग विशेष को लेकर फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर एक युवक के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार की देर रात ज्वालापुर के एक युवक मोहित चौहान ने खुद को भैरव सेना से जुड़ा बताकर एक भड़काऊ पोस्ट अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर दी। इस तरह की जानकारी मिलने पर ज्वालापुर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने अपलोड की गई पोस्ट के संबंध में जानकारी जुटाई। पोस्ट के स्क्रीन शॉट भी सुरक्षित रख लिए। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव ने बताया कि आरोपी मोहित चौहान के खिलाफ धार्मिक उन्माद भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।

 
- पिरान कलियर में यूपी के बिजनौर से जंगल के रास्ते अपने घर मुकरर्बपुर पहुंचे दो लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन किया है। दोनों गन्ना कोल्हुओं पर काम करते थे। अभी तक वह लॉकडाउन के कारण बिजनौर जिले के चांदपुर में फंसे हुए थे। शुक्रवार को अपने गांव पिरान कलियर स्थित मुकरर्बपुर पहुंच गए। दोनों पहुंचने की खबर जैसे ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को लगी तो थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने दोनों व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद दोनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया।
 

- उत्तरकाशी में लॉकडाउन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों को जिला अध्यक्ष रमेश चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सम्मानित किया।


- रामनगर में शुक्रवार को एक जमाती में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर बाजारों व बैंकों में आज आमद कम हुई।
 

- रुद्रपुर में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने कोरोना जैसी भयानक बीमारी के बीच सराहनीय कार्य के लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मनित किया l व्यापारियों ने एआरटीओ संदीप सैनी व समस्त पुलिस कर्मचारियों को शाल ओढ़ाकर व फूलों की वर्षा कर सम्मानित किया l व्यापार मंडल ने समस्त कर्मचारियों की प्रशंसा की। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा व महामंत्री हरीश अरोरा ने कहा कि लॉकडाउन में परिवहन कार्यालय में दिन-रात अथक परिश्रम कर अतिआवश्यक वस्तुओं की गाड़ियों के सुचारू संचालन के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
 

- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और विधायक गणेश जोशी ने देहरादून से मसूरी के लिए खाद्य सामग्री के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इंदिरा कॉलोनी चुक्खूवाला में सफाई कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान उन्हें मास्क और सैनिटाइजर भी दिए गए। बल्लूपुर में जरूरतमंदों को ब्रेड और दूध वितरित किया गया।

एक महिला समेत चार लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया

- लॉकडाउन में पुलिस हर किसी की समस्या हल करने में जुटी हैं। देहरादून के वसंत विहार में 40 साल से जल रही मां भगवती की अखंड ज्योति के लिए तिल के तेल का इंतजाम कराया। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने जन मानस की सेवा में जुटे पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई के लिए नई पहल की है। पहले दिन सीओ सीटी शेखर सुयाल की अगुवाई में हुए कामों को मीडिया से साझा किया। बताया कि क्षेत्राधिकारी सुयाल सिटी कोतवाल और वसंत विहार थाना प्रभारी के साथ 10-10 पैकेट अपनी- अपनी गाड़ी में लेकर निकलते हैं, जो सड़क पर मिलने वाले जरूरतमंदों को वितरीत किए जाते हैं। लाॅकडाउन के दौरान थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 3773 परिवारों के 15291 सदस्यों को ड्राई राशन तथा 6453 परिवारों के 23433 सदस्यों को लंच पैकेट उपलब्ध कराए गए। थाना वसंत विहार में 4420 परिवारों के 9212 सदस्यों को लंच पैकेट तथा 4295 परिवारों के 12595 सदस्यों को ड्राई राशन उपलब्ध कराया गया है। 

- नई दिल्ली में कोरोना संक्रमित जमाती से मिली जानकारी के आधार पर कालसी तहसील प्रशासन ने एक महिला समेत चार लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। चारों के सैंपल को जांच के लिए भेजा है। चारों लोग कालसी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। शुक्रवार को कालसी तहसील प्रशासन को दिल्ली पुलिस की ओर से एक ईमेल मिला। ईमेल में तहसील क्षेत्र के तीन गांवों में रहने वाले चार लोगों के कोरोना संक्रमित जमाती के संपर्क में आने की बात कही गई थी। पत्र में उक्त जमाती ने चारों लोगों के मोबाइल नंबर और पते का भी उल्लेख किया था। कालसी तहसील प्रशासन की टीम तहसीलदार शक्ति प्रसाद उनियाल के नेतृत्व में चारों के गांव पहुंची और उन्हें सीएचसी साहिया ले आई। जहां उनकी स्वास्थ्य जांच की गई और सैंपल लिए गए। सैंपल लेने के बाद चारों लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
 

- प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस-प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आज शनिवार को राज्य के लगभग सभी इलाकों में सन्नाटा पसरा रहा। अब ज्यादातर मेडिकल स्टोर और राशन की दुकानों पर ही भीड़ देखी जा रही है।

- 24 घंटे में लॉकडाउन के उल्लंघन में देहरादून जिले में पुलिस ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कई दुकानदार भी हैं, जो मनाही के बाद अपनी दुकान खोले हुए थे। डिजास्टर मैनेजमेंट के दर्ज 11 मुकदमों में 21 लोगों को आरोपी बनाया गया हैं। इसके अलावा धारा 118 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन तमाम लोगों को बाद में निजी मुचलकों पर रिहा कर दिया गया।

- भारतीय अनुसंधान संस्थान परिसर स्थित इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकैडमी के तीन ट्रेनी आईएफएस अफसरों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के बाद जिला प्रशासन की ओर से लागू किए गए 28 दिन के लॉकडाउन को फिलहाल शुक्रवार को खत्म कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed