फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus uttarakhand: Former Cabinet Minister navprabhat Home Quarantine with family after return from delhi

Coronavirus: पूर्व कैनिबेट मंत्री परिवार समेत होम क्वारंटीन, दिल्ली से लौटने के बाद कराई थी जांच

Fri, 01 May 2020 07:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर(देहरादून)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 May 2020 07:03 PM IST
सार

  • बीते बृहस्पवितार को नई दिल्ली से लौटने पर स्वास्थ्य विभाग ने की जांच

विज्ञापन
coronavirus uttarakhand: Former Cabinet Minister navprabhat Home Quarantine with family after return from delhi
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नई दिल्ली से लौटे उत्तराखंड के पूर्व कैनिबेट मंत्री नवप्रभात को उनकी पत्नी और नातिनों के साथ 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया है। बीते बृहस्पवितार की शाम को ही पूर्व कैबिनेट मंत्री परिवार समेत नई दिल्ली से लौटे हैं। विभाग ने सभी के स्वास्थ्य की जांच भी की है। बीते बृहस्पतिवार सुबह ही नवप्रभात अपनी पत्नी रुपा शर्मा समेत अपनी नातिनों को लेने के लिए दिल्ली गए थे।

विज्ञापन


उनकी बेटी बानी शर्मा और दामाद राहुल चौधरी नई दिल्ली स्थित आरके पुरम में रहते हैं। उनके दामाद नई दिल्ली में आईपीएस अधिकारी हैं। बृहस्पतिवार की शाम को ही वह अपनी नातिनों को लेकर वापस विकासनगर लौट आए। घर लौटने के बाद उन्होंने सरकारी की गाइडलाइन के अनुसार इसकी जानकारी विकासनगर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी।
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घर पहुंचकर सभी की स्वास्थ्य जांच की। इसके बाद उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया। उन्होंने 14 दिन घर में ही रहने संबंधित एक शपथ पत्र विकासनगर कोतवाली में भी दिया है। अपर स्वास्थ्य निदेशक उप जिला अस्पताल विकासनगर डॉ. केके शर्मा ने बताया कि पूरा परिवार स्वस्थ मिला है। ट्रैवल हिस्ट्री को देखते हुए पूर्व मंत्री को परिवार समेत होम क्वारंटीन किया गया है। इस दौरान डॉक्टरों की टीम लगातार उनके और उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों में असमंजस पैदा करने वाला है पूर्व कैबिनेट मंत्री का बयान

क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के दिल्ली में फंसे छात्रों को लेने के लिए बस भेजने संबंधित बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया है। विधायक ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री के बयान से दिल्ली में फंसे छात्रों में असमंजस की स्थिति पैदा होगी। उनके बीच अफरातफरी भी मच सकती है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व कैबिनेट मंत्री का सम्मान करते हैं, लेकिन महज राजनीतिक बढ़त के लिए इस तरह के बयान देना उनके गैर जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है।

‘कोरोना संक्रमण की गलत जानकारी पर जवाब दें सीएम’
पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक टीवी साक्षात्कार के दौरान राज्य में पहले कोरोना संक्रमित को लेकर दिए गए बयान पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के पालक है। ऐसे में राज्य की जनता मुख्यमंत्री से यह अपेक्षा करती है कि वह जो भी जानकारी देंगे वह सत्य पर आधारित होगी, लेकिन एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने जो भी जानकारी मीडिया में दी वह तथ्यों से विपरित थी। कहा कि उन्होंने राज्य में पहला कोरोना संक्रमित केस एक जमाती से होना बताया है। जबकि, तमाम रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि राज्य में पहला कोरोना संक्रमित केस एफआरआई के प्रशिक्षित दल में शामिल एक आईएफएस अधिकारी में मिला था और वह जमात में नहीं गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed