फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus: Uttarakhand board Rest Exams Will do after Lockdown Open

Lockdown Uttarakhand: लॉकडाउन खुलने के बाद होंगी उत्तराखंड बोर्ड की बची हुईं परीक्षाएं, शासनादेश जारी

Tue, 14 Apr 2020 10:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Apr 2020 10:37 PM IST
सार

  • शासन और उत्तराखंड बोर्ड की बैठक लिया गया निर्णय, शासनादेश जारी

विज्ञापन
Coronavirus: Uttarakhand board Rest Exams Will do after Lockdown Open
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उतराखंड बोर्ड की कोई भी परीक्षा रद्द नहीं की जाएंगी। 10वीं और 12वीं की शेष रह गईं सभी परीक्षाएं लॉकडाउन खुलने के बाद होंगी। इन परीक्षाओं के लिए अलग से तिथि घोषित की जाएगी। मंगलवार को शासन की ओर से इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से मंगलवार को जारी शासनादेश में कहा गया है कि उतराखंड बोर्ड की 23, 24 और 25 मार्च को स्थगित की गई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं लॉकडाउन खुलने के बाद होंगी। परीक्षा के लिए स्कूलों और छात्र-छात्राओं को 10 दिन का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा 21 मार्च को एफआरआई देहरादून के जिन छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं छूट गई हैं, उन छात्रों की परीक्षाएं भी अन्य छात्र-छात्राओं के साथ होंगी। इसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून की ओर से विद्यालय के छात्र छात्राओं को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


शासन की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि कक्षा एक से आठवीं तक के समस्त छात्र छात्राओं को अगली क्लास में प्रवेश दिया जाए। इसके अलावा नौवीं एवं 11वीं की परीक्षाएं अधिकतर विद्यालयों में कराई जा चुकी हैं। बता दें कि कुुुछ विषयों की बची हुईं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर इस बात पर मंथन चल रहा था कि उन्हें आयोजित करा दिया जाए या रद्द कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय इस पक्ष में थे कि बची हुईं बोर्ड परीक्षाएं अगर न भी हों तो चलेगा। ‘अमर उजाला’ ने उन्हीं से बातचीत के आधार पर मंगलवार के अंक में ‘विज्ञान गणित की परीक्षा होगी, अन्य परीक्षाएं रद्द’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

लेकिन मंगलवार को शासन और उत्तराखंड बोर्ड बोर्ड की बैठक में तय किया गया कि परीक्षाएं रद्द नहीं की जाएंगी, बल्कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद आयोजित कराई जाएंगी। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि उतराखंड बोर्ड के सभी विषय कोर विषय हैं, यही वजह है कि किसी भी परीक्षा को रद्द नहीं किया जा रहा है।

मैंने शिक्षा सचिव को सीबीएसई बोर्ड के निर्देशों का अध्ययन करने के लिए कहा था, जिसके आधार पर शासन और उत्तराखंड बोर्ड बोर्ड के बीच अब यह सहमति बनी है कि उत्तराखंड बोर्ड की शेष परीक्षाएं लॉकडाउन खुलने के बाद कराई जाएंगी।
- अरविंद पांडेय, शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed