Uttarakhand Corona Update: चार जिलों में मिले 16 नए संक्रमित, 64 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज
देहरादून जिले में 10, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी में दो, नैनीताल जिले में एक संक्रमित मिला है। 29 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। इन्हें मिलाकर अब तक 89253 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों से अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले घट रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 29 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में 64 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92862 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 1348 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार जिलों में 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
ये भी पढ़ें...Yogi Adityanath Birthday: खेलते ही रहोगे तो बड़े होकर क्या बनोगे? CM योगी को पड़ती थी बचपन में इनसे खूब डांट
देहरादून जिले में 10, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी में दो, नैनीताल जिले में एक संक्रमित मिला है। 29 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। इन्हें मिलाकर अब तक 89253 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों से अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले घट रहे हैं। 11 जिलों में 64 सक्रिय मामले हैं। जबकि चंपावत व पिथौरागढ़ जिले में कोई सक्रिय मरीज नहीं है।