{"_id":"626e2457debc987df55b5071","slug":"coronavirus-news-in-uttarakhand-covid-19-news-today-30-april-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: तीन जिलों में मिले आठ नए कोरोना संक्रमित, 102 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: तीन जिलों में मिले आठ नए कोरोना संक्रमित, 102 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज
Sun, 01 May 2022 11:41 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 01 May 2022 11:41 AM IST
सार
देहरादून जिले में 6, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या घट रही है।
विज्ञापन
मिले 9 नए कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
विस्तार
प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर तीन जिलों में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि आठ मरीज स्वस्थ हुए हैं। 102 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92394 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 2391 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...भगवा गमछा देख युवकों पर पथराव: हनुमान चालीसा का पाठ कर लौटते हुए अचानक भीड़ ने किया हमला, मची अफरातफरी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
देहरादून जिले में 6, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या घट रही है। इससे प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर से देहरादून जिले में 12 से 14 वर्ष आयु के बच्चों को कोरोना का टीका लगवाने में अभिभावकों में रुझान कम नजर आ रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी टीकाकरण के आंकड़ों के आधार पर इसकी पुुष्टि कर रहे हैं। अधिकारी-कर्मचारी स्कूल प्रबंधनों से लेकर अभिभावकों से अपील कर रहे हैं कि बच्चों को कोरोना का सुरक्षा कवच देने के लिए टीका जरूर लगवाएं।