फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 24 May, positive patients update

Uttarakhand Corona Update: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19 नए संक्रमित मिले, अब प्रदेश में कोविड के 77 एक्टिव केस

Wed, 25 May 2022 03:31 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 25 May 2022 03:31 PM IST
सार

मंगलवार को प्रदेश में 16 हजार 62 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। वहीं प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 12 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 22 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 69 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन
Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 24 May, positive patients update
कोरोना - फोटो : Pixabay

विस्तार

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि नौ मरीज ठीक हो गए हैं। अब प्रदेश में कोविड के 77 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सर्वाधिक नौ संक्रमित देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार और टिहरी के तीन-तीन, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और पौड़ी के एक-एक मामले शामिल हैं।

विज्ञापन


नौ मरीजों के ठीक होने के बाद अब बचे हुए 77 एक्टिव केस में सबसे ज्यादा 46 देहरादून के हैं। वहीं, मंगलवार को प्रदेश में 16 हजार 62 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। वहीं इससे पहले प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 12 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 22 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए। अब प्रदेश में कोविड के 69 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Noida Land Scam: उत्तराखंड की सियासत में जबर्दस्त हलचल, सीएम धामी ने कहा- प्रदेश का मामला होगा तो करेंगे उचित कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सामने आए 12 मामलों में देहरादून और नैनीताल के चार-चार, चंपावत, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी का एक-एक मामला शामिल है। वहीं, 22 मरीज ठीक हो गए। अब प्रदेश में 69 एक्टिव केस में से सर्वाधिक देहरादून में 44 केस हैं। दूसरी ओर, सोमवार को प्रदेश में 10 हजार 224 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed