फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 20 june positive patients update

Uttarakhand Corona Update: प्रदेश के पांच जिलों में पिछले 24 घंटे में मिले 12 नए संक्रमित, 10 मरीज हुए ठीक

Tue, 21 Jun 2022 12:50 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 21 Jun 2022 12:50 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने लिए वर्तमान में सैंपलों की जांच काफी कम है। प्रदेश में औसतन एक दिन में 1500 सैंपलों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 1156 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन
Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 20 june positive patients update
कोरोना - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है। इसके बावजूद प्रदेश में एक दिन में दो हजार सैंपलों की जांच नहीं हो पा रही है। बीते 24 घंटे के भीतर 12 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 10 मरीज ठीक हुए हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 93195 हो गई है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने लिए वर्तमान में सैंपलों की जांच काफी कम है। प्रदेश में औसतन एक दिन में 1500 सैंपलों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 1156 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...International Yoga Day: बाबा रामदेव ने कहा- योग पूजा-पाठ नहीं पूर्वजों की विद्या, भ्रमित करने वालों के लिए पढ़ें क्या बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जिलों में 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में सात, हरिद्वार में दो, चमोली, टिहरी व रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। 10 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। इन्हें मिलाकर अब तक 89459 मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। जिससे सक्रिय मामले 160 हो गए हैं। चंपावत व पिथौरागढ़ जिले में कोई सक्रिय मामला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed