{"_id":"627e24a743d7dd4b201c464b","slug":"coronavirus-news-in-uttarakhand-covid-19-news-today-12-may-positive-patients-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड कोरोना अपडेट: चार जिलों में मिले 11 नए संक्रमित, 14 मरीज हुए ठीक, 89 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड कोरोना अपडेट: चार जिलों में मिले 11 नए संक्रमित, 14 मरीज हुए ठीक, 89 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज
Fri, 13 May 2022 02:58 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 13 May 2022 02:58 PM IST
सार
अल्मोड़ा जिले में चार, देहरादून में तीन, नैनीताल में तीन और हरिद्वार जिले में एक संक्रमित मिला है। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
मिले 9 नए कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के चार जिलों में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 14 मरीज ठीक हुए हैं। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92574 हो गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा: यमुनोत्री धाम से लौटते समय तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, घोड़े से गिरकर एक और जान गई
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 2178 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार जिलों में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अल्मोड़ा जिले में चार, देहरादून में तीन, नैनीताल में तीन और हरिद्वार जिले में एक संक्रमित मिला है। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
14 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 88967 मरीज ठीक हो चुके हैं। नौ जिलों में 89 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।