फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra, Two pilgrims died while returning from Yamunotri Dham

चारधाम यात्रा: यमुनोत्री धाम से लौटते समय तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत, घोड़े से गिरकर एक और जान गई

Fri, 13 May 2022 02:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 May 2022 02:49 PM IST
सार

यमुनोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत का आंकड़ा 12 पहुंच गया है। वहीं गंगोत्री धाम में अब तक हार्ट अटैक से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों धामों में मौत का आंकड़ा 16 हो चुका है।

विज्ञापन
Chardham Yatra, Two pilgrims died while returning from Yamunotri Dham
यमुनोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत के मामले दो दिन थमने के बाद फिर शुरू हो गए हैं। गुरुवार देर रात को यमुनोत्री धाम से लौट रहे एक तीर्थ यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जबकि एक तीर्थयात्री की घोड़े से गिरने की वजह से मौत हो गई।

विज्ञापन


यमुनोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत का आंकड़ा 12 पहुंच गया है। एक तीर्थ यात्री की घोड़े से गिरकर चोटिल होने से मौत हुई है। वहीं गंगोत्री धाम में अब तक हार्ट अटैक से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों धामों में मौत का आंकड़ा 16 पहुंच चुका है।
विज्ञापन


गुरुवार को यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे तीर्थ यात्री प्रकाश चंद को राम मंदिर के समीप सांस लेने में तकलीफ हुई। उन्हें उपचार के लिए जानकी चट्टी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्रकाश चंद को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  जलस्तर बढ़ने से भागीरथी नदी के बीच टापू पर फंसे 22 मजदूर, तस्वीरों में देखें कैसे देवदूत बनी एसडीआरएफ और पुलिस


वहीं बंदेलीगाड़ पुल के समीप घोड़े से गिरकर तीर्थयात्री बाबू प्रसाद निवासी चंपारण बिहार चोटिल हो गया। जिसे उपचार के लिए जानकी चट्टी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। थाना बड़कोट प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed