फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 07 July 2022 positive patients update

Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में मिले 52 नए संक्रमित, देहरादून में फिर तेजी से बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

Fri, 08 Jul 2022 12:32 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 08 Jul 2022 12:32 PM IST
सार

बीते तीन दिन में देहरादून जिले में 100 से अधिक संक्रमित सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलिटेन के मुताबिक सात जिलों में 52 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और सबसे अधिक संक्रमित मामले देहरादून जिले में सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 07 July 2022 positive patients update
बढ़ने लगे कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर पूरे प्रदेश में 52 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें 33 मामले सिर्फ देहरादून जिले के हैं। कमोबेश यही हालाता एक दिन पूर्व के भी थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट में भी प्रदेश में सर्वाधिक 33 संक्रमित देहरादून में मिले थे।

विज्ञापन

 

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन पहले देहरादून में 37 संक्रमित मिले थे। इस तरह से बीते तीन दिन में देहरादून जिले में 100 से अधिक संक्रमित सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 1694 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों में 52 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन

 

प्रदेश में सबसे अधिक संक्रमित मामले देहरादून जिले में सामने आ रहे हैं। अन्य जिलों में संक्रमितों की संख्या कम है। देहरादून में 33, हरिद्वार में सात, नैनीताल में छह, उत्तरकाशी में तीन, ऊधमसिंह नगर व चमोली जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...खौफनाक मंजर की गवाह तस्वीरें: उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला हादसा, बिखरे पड़े शव देख कांप उठी लोगों की रूह


तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 93936 हो गई है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं है। 79 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इन्हें मिला कर 90025 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 299 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.84 प्रतिशत और संक्रमण दर 2.98 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed