फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 02 April: positive patients update

राहत : दो साल बाद उत्तराखंड में सबसे कम कोरोना संक्रमित मिले, नौ दिन के बाद हुई एक मरीज की मौत

Sun, 03 Apr 2022 11:50 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 03 Apr 2022 11:50 AM IST
सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को देहरादून में मिला था। इसके बाद प्रदेश में संक्रमण का फैलाव बढ़ता गया। कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर के बाद एक दिन में संक्रमितों की संख्या सबसे कम रही है।

विज्ञापन
Coronavirus news in Uttarakhand COVID-19 News today 02 April: positive patients update
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना महामारी की पहली, दूसरी व तीसरी लहर का सामना कर चुके उत्तराखंड में दो साल के बाद एक दिन में सबसे कम संक्रमित मामले मिले हैं। बीते 24 घंटे के भीतर दो जिलों में सिर्फ दो लोग ही संक्रमित पाए गए। जबकि नौ दिन के बाद प्रदेश में एक संक्रमित की मौत हुई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रदेश में कुल 1524 सैंपलों की जांच की गई। इसमें देहरादून व नैनीताल जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। शेष 11 जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92171 हो गई है। हरिद्वार जिले के मेट्रो हास्पिटल में भर्ती एक संक्रमित ने दमतोड़ा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..हरिद्वार: नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने से फूड प्वॉइजनिंग, जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए 78 मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 274 मरीजों ने मौत हो चुकी है। चार संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 88494 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को देहरादून में मिला था। इसके बाद प्रदेश में संक्रमण का फैलाव बढ़ता गया। कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर के बाद एक दिन में संक्रमितों की संख्या सबसे कम रही है।

वर्तमान में कोरोना संक्रमितों में स्थिरता आई है। लोगों में अब कोरोना का भय नहीं दिख रहा है। हालांकि विशेषज्ञों की ओर से बार-बार कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाते हुए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed