फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown Uttarakhand: Two Corona Suspected Youth Abscond From Isolation Ward in haridwar

Uttarakhand Lockdown: हरिद्वार में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो कोरोना संदिग्ध युवक फरार, मचा हड़कंप

Mon, 20 Apr 2020 09:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Apr 2020 09:32 PM IST
सार

  • आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो लोग फरार, मचा हड़कंप
  • ज्वालापुर पुलिस ने एक को दबोचा, दूसरे की तलाश में जुटे

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand: Two Corona Suspected Youth Abscond From Isolation Ward in haridwar
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार में गुरुकुल आयुर्वेदिक अस्पताल कैंपस में बने आइसोलेशन वार्ड से दो लोग फरार हो गए। दो लोगों के फरार होने से पुलिस में अफरा तफरी मच गई। बाद में ज्वालापुर पुलिस के हत्थे एक युवक तो चढ़ गया, लेकिन दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। अब इस संबंध में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


गुरुकुल आयुर्वेदिक अस्पताल कैंपस को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया हुआ है। मौजूदा वक्त में वार्ड में 68 व्यक्ति भर्ती हैं। इनमें जमात से लौटे लोग और उनके परिजन भी शामिल हैं। इनमें ज्वालापुर के मोहल्ला कैथवाड़ा का रहने वाला सावेज पुत्र गुल्जार और दानिश पुत्र अयूब निवासी गांव गाडोवाली पथरी भी शामिल हैं। यह दोनों भी जमात करके लौटे थे। सोमवार सुबह ये दोनों आइसोलेशन वार्ड के ग्रिल गेट में लगे ताले को तोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों के फरार होने की सूचना जब पुलिसकर्मियों को लगी तो हड़कंप मच गया। इधर, फरार सावेज को ज्वालापुर में देखकर लोगों के होश उड़ गए।  ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव को जब सूचना मिली तब वह सक्रिय हो गए। पुलिस ने शंकर आश्रम तिराहे के पास  सावेज की घेराबंदी कर ली। मौके पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

होम क्वारंटीन का भी कर चुके उल्लंघन

कोतवाली प्रभारी की अगुवाई में सावेज को फिर से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। बता दें कि पूर्व में भी सावेज होम क्वारंटीन का उल्लंघन कर चुका है, उसके एवं उसकी मां के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा ज्वालापुर कोतवाली में दर्ज हो चुका है।

तब सावेज के गिरफ्तार होने पर उसे कलियर में फेसिलिटी क्वारंटीन किया गया था, जहां से उसे गुरुकुल आयुर्वेदिक अस्पताल कैंपस में लाया गया था। हालांकि दूसरा फरार युवक दानिश पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों जमातियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

दृश्य देखकर ठहर गए आमजन
सावेज को जब पुलिस ने शंकर आश्रम तिराहे के पास घेरा तो इस दृश्य को देखकर राहगीर ठहर गए। हर किसी की निगाह पुलिस की गतिविधि पर थी। फिर जब पीपीई किट पहनकर एक स्वास्थ्य कर्मी एंबुलेंस से उतरा तो आमजन की दिलचस्पी अधिक बढ़ गई। हर कोई यह जानना चाह रहा था कि मार्बल के बड़े पत्थरों के बीच छिपकर बैठे व्यक्ति को इस तरह क्यों घेरा हुआ है। जब उसे वहां से निकालकर एंबुलेंस में बैठाया तो मामला आमजन की समझ में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed