फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown Uttarakhand: Two Boys tried to enter in uttarakhand From UP By health department fake Documents

Lockdown: गाड़ी पर स्वास्थ्य विभाग का पर्चा लगाकर तीन बार की यूपी से उत्तराखंड में घुसने की कोशिश, पुलिस ने रोका तो हुए फरार

Thu, 09 Apr 2020 06:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Apr 2020 06:13 PM IST
सार

  • स्वास्थ्य विभाग का पर्चा लगाकर कार से पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने रोका
    खानपुर-पुरकाजी, सिकंदरपुर-पुरकाजी और दल्लावाला-मोरना बॉर्डर पहुंचे थे

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand: Two Boys tried to enter in uttarakhand From UP By health department fake Documents
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कार पर स्वास्थ्य विभाग का पर्चा लगाकर यूपी से उत्तराखंड में घुसने की कोशिश कर रहे दो युवकों को पुलिस ने खानपुर-पुरकाजी बॉर्डर पर रोक लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों हड़बड़ा गए और कार लेकर भाग निकले।

विज्ञापन


उन्होंने सिकंदरपुर-पुरकाजी और दल्लावाला-मोरना बॉर्डर पार करने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। लॉकडाउन के चलते पुलिस ने खानपुर-पुरकाजी, सिकंदरपुर-पुरकाजी, दल्लावाला-मोरना और बालावाली-मंडावर बॉर्डर को पूरी तरह सील किया हुआ है।
विज्ञापन


खानपुर-पुरकाजी बॉर्डर पर तैनात उपनिरीक्षक भानू पंवार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग 11 बजे पुरकाजी की ओर से एक कार आती दिखी। उस पर स्वास्थ्य विभाग की नेम प्लेट लगी थी। जब पुलिसकर्मियों ने कार सवारों से नीचे उतरकर कागजात दिखाने को कहा तो वे हड़बड़ा उठे और कार लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद कार सवार युवक उत्तराखंड में प्रवेश करने के लिए सिकंदरपुर-पुरकाजी और दल्लावाला-मोरना बॉर्डर पर भी पहुंचे, लेकिन उन्होंने आसपास के बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों को इस बारे में सूचना दे दी। लिहाजा कार सवार सफल नहीं हो सके।

Trending Videos

खुद संभाली कमान, गली मोहल्ले तक लॉकडाउन

हरिद्वाल जिले में तीन पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद अब रुड़की में लोगों ने खुद जिम्मेदारी उठानी शुरू कर दी है। सतर्कता के तौर पर रुड़की में लोगों ने अपनी कॉलोनियों की गली और मुख्य रास्तों पर बैरियर और बल्लियां लगाकर बाहरी लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 24 मार्च से लॉकडाउन शुरू हो गया था। लॉकडाउन के शुरुआती दौर में पुलिस को लोगों के घरों में रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि लोग लगातार लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे। इसके बाद लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी थी।

इस कार्रवाई में लोगों के खिलाफ बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज किए गए, लेकिन जब से हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव के तीन मामले सामने आए हैं, लोग लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करते नजर आ रहे हैं।

सुभाषनगर, राजेंद्रनगर, शास्त्रीनगर आदि कॉलोनियों में देखने को मिला है कि यहां के लोग अब खुद ही कॉलोनियों के रास्ते बैरियर और बल्लियां लगाकर बंद कर रहे हैं। साथ ही बाहरी व्यक्ति के घर में आने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed