Uttarakhand Lockdown: पारस के बाद अब परम ने भी घटाए दूध के दाम, पनीर के साथ दही फ्री
- प्रत्येक वैरायटी पर घटाए चार रुपये, 200 ग्राम पनीर खरीद पर 10 रुपये का दही फ्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन के चलते खपत कम होने और लोगों की परेशानियों को देखते हुए पारस दूध कंपनी के बाद अब परम दूध कंपनी ने भी दूध के दाम कम किए हैं। कंपनी ने अपनी प्रत्येक वैरायटी में चार रुपये की कमी की है। इसके अलावा 200 ग्राम पनीर खरीदने पर कंपनी की ओर से 10 रुपये का दही फ्री दिया जाएगा।
देहरादून में परम दूध कंपनी के रीजिनल सेल्स मैनेजर अजय शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से गढ़वाल और दून में दूध की डिमांड में कमी आई है। कंपनी गढ़वाल में प्रतिदिन 36000 लीटर दूध की सप्लाई करती है। दून में परम दूध की खपत 12000 लीटर प्रतिदिन है। अब दूध की खपत कम हुई है। ऐसे में कंपनी की ओर से प्रत्येक वैरायटी में चार रुपये तक की कमी की गई है।
यह रहेंगे दाम
दूध, पहले, अब
फुल क्रीम, 29 27 रुपये
डबल टोंड, 23 21 रुपये
200 ग्राम पनीर खरीदने पर मिलेगा 10 रुपये का दही फ्री