फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown Uttarakhand Live Updates: Today All breaking

Uttarakhand Lockdown: हर व्यक्ति को मास्क पहनने को प्रेरित करेगी भाजपा, पार्टी ने महिला कार्यकर्ताओं को सौंपा जिम्मा

Sun, 19 Apr 2020 08:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Apr 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand Live Updates: Today All breaking
कोरोना मास्क - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर बगत ने कहा कि लॉकडाउन चरण दो में पार्टी अब हर व्यक्ति को फेस कवर, गमछा व मास्क पहनने के लिए प्रेरित करेगी। इसके लिए पार्टी घर पर फेस कवर तैयार करने को लेकर अभियान चलाएगी। पार्टी की सभी महिला कार्यकर्ताओं को घर पर फेस कवर तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है। ये फेस कवर जरूरतमंद और गरीब वर्ग को बांटें जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे पार्टी के लोगों से लगातार संवाद बनाए हुए हैं। फेसबुक लाइव, वीडियो कांफ्रेंस और ऑडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वह पार्टी सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों को लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देश अवगत करा रहे हैं। साथ ही पार्टी के स्तर से शुरू किए गए सहायता अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष भी मंडल अध्यक्षों को और मंडल अध्यक्ष अपने शक्ति केंद्रों से निरंतर संवाद बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड-19 की महामारी को देखते हुए अगले कई महीनों तक फेस कवर, गमछा व मास्क पहनने की अनिवार्यता रहेगी। बाजार में मास्क महंगे हैं, जिनका खर्च गरीब तबका वहन नहीं कर सकता। इसलिए पार्टी ने तय किया है कि वह अपने कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के सहयोग से घर पर फेस कवर व मास्क बनाने के लिए अभियान शुरू करेगी। घरों पर तैयार ये फेस कवर और मास्क गरीब लोगों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15.58 लोगों तक पार्टी ने बनाई पहुंच
भगत ने कहा कि 28 मार्च से अब तक 12,26,926 भोजन के पैकेटों का वितरण किया गया है। 1,28,751 लोगों को सूखा राशन व अन्य जरूरी सामग्री वितरित की गई। पार्टी ने 15,58,214 लाभार्थियों तक अपनी पहुंच बनाई है। इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वे अपने बूथों पर कम से कम 40 लोगों को पीएम केयर फंड में न्यूनतम 100 रुपये का सहयोग करें। साथ ही प्रशासन के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को भोजन, दवाई और अन्य आवश्यकताओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। प्रधानमंत्री केयर फंड में पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयास से लगभग ढाई करोड़ से अधिक की धनराशि जुटाई गई है। आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पढ़ें...अन्य जगह के खास अपडेट

-प्रदेश में शनिवार को दो पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद आज राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग को आज मिली सभी 201 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अभी कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 है। वहीं, 11 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

- ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक भीड़ करने पर बारह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि जाटव बस्ती निकट मॉडर्न स्कूल के पास से पांच और चंद्रभागा पुल से सात लोगों को अनावश्यक रूप से भीड़ करने पर गिरफ्तार किया गया है।

-उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से राज्य में फंसे 1500 नेपाली नागरिकों को नेपाल में प्रवेश दिलाए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड के सीमांत जिला पिथौरागढ़ के धारचूला और आस पास के क्षेत्रों में लॉकडाउन के कारण नेपाल के लगभग 1500 लोग काफी समय से फंसे हुए हैं, जिनको नेपाल में प्रवेश के लिए नेपाल सरकार ने झूला गेट के दरवाजे नहीं खोले हैं। जिस कारण इन लोगों के समक्ष भोजन एवं जीवन यापन संबंधी व्यावहारिक समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं।

-विकासनगर में लॉकडाउनक के दौरान आवश्यक सेवाओं की आड़ में स्मैक की तस्करी करते दो लोगों अशफाक अहमद पुत्र शकूर अहमद, निवासी बिहारीगढ़ सहारनपुर और शेरुद्दीन पुत्र नदीरूद्दीन निवासी सहसपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पुलिस को करीब 500 ग्राम स्मैक पकड़ी गई है। पुलिस का कहना है कि इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।

-मसूरी एसडीएम वरुण चौधरी सुबह बाजार में जायजा लेने निकले। इस दौरान उन्होंने बिना लाइसेंस के सब्जी बेचने वालों पर कार्रवाई की। उन्होंने एक दुकान को सील कर दिया है। इसके साथ ही कई दुकानों का चालान भी किया गया। इस दौरान उन्होंने बिना अनुमति चल रहे दोपहिया और चौपहिया वाहनों का भी चालान करवाया।

पढ़ें अन्य खास अपडेट

-हल्द्वानी सिंचाई विभाग ने कर्मचारियों को 20 अप्रैल से ऑफिस ज्वाइन करने के अदेश जारी किए हैं।  कर्मचारियों को अब बीस अप्रैल के बाद से नियमित ड्यूटी करनी होगी।

-पंतनगर सुरक्षा, चिकित्सा एवं व्यवस्था समेत क्वारंटीन किए गए कोरोना संदिग्धों की सेवा में मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रहे कोरोना योद्धाओं का कॉलोनी में अंग वस्त्र भेंट कर  और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। संयुक्त मोर्चा एवं इंटक जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह, महेंद्र शर्मा, पीएस भंडारी व प्रभाकर जोशी के नेतृत्व में परिसर वासियों ने सहायक सुरक्षाधिकारी रविन्द्र चैबे, सुरक्षा कर्मी गोविंद सिंह, बिगन शाह, विपिन, नागेंद्र, सत्येंद्र व रघुवर दंत जोशी, चिकित्सा कर्मी रवि सिंह राजेंद्र चिंडालिया व विनेश्वर सिंह एवं सफाई कर्मियों धर्मेंद्र, श्याम पाल, सूरज व कपिल आदि कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।

-देहरादून में लॉकडाउन को लेकर पुलिस सतर्क है। राहत अवधि में लालपुल, सहारापुर चौक और रेलवे स्टेशन रोड पर पुलिस चेकिंग कर रही है। वाहनों को बिना चेकिंग के आगे नहीं दिया जा रहा है। वहीं, आईएसबीटी पर पुलिसकर्मी जरूरतमंदों को खाना बांट रहे हैं।

- देहरादून में सुबह नेहरू कॉलोनी के पास सड़क पर किसी के पैसे गिर गए। सड़क पर पांच सौ के कई नोट देखकर वहां लोगों में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पैसों को वहां उठाया।

- देहरादून के गांधी शताब्दी अस्पताल में आज सुबह भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को पीपीई किट भेंट की।

- हरिद्वार के ज्वालापुर के अंतर्गत पांवधोई क्षेत्र में आज सुबह प्रशासन ने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसके लिए वहां एक मशीन लगाई गई है। इससे कोई भी व्यक्ति जिसके पास एटीएम कार्ड नहीं है, वह भी अपने आधार नंबर से ही पैसा निकाल सकता है। उप जिलाधिकारी कुशम चौहान ने बताया कि प्रशासन द्वारा की गई इस व्यवस्था का लोग आसानी से उपयोग कर रहे हैं।

- पंतनगर में लॉकडाउन-2 का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। जिसके चलते लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। इसके लिए पुलिस प्रशासन सहित विवि का सुरक्षा विभाग भी पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। प्रशासन के निर्देश पर पंतनगर विवि परिसर के छात्रावास क्वारंटीन सेंटर में तब्दील कर दिए गए हैं।

-रुद्रपुर में आज सुबह सात बजे से ही मंडी और बाजार खुलते ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। इसके चलते वहां पहुंची पुलिस टीम ने बाजार में सोशल डिस्टेंस न रखने वालों को चेतावनी भी दी।

-देहरादून की धाराचौकी में लोग सुबह से ही राशन लेने पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को कुर्सी देकर सोशल डिस्टेंस के साथ वहां बैठाया। वहां राशन लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed