फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown Uttarakhand: Haridwar And Nainital Declared Red Zone

Coronavirus Uttarakhand: देहरादून के बाद अब हरिद्वार और नैनीताल भी रेड जोन घोषित, तीन जोन में बंटा प्रदेश

Sun, 19 Apr 2020 10:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Apr 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown Uttarakhand: Haridwar And Nainital Declared Red Zone
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में कोरोना वायरस सैंपलों की जांच बढ़ने के साथ ही हर रोज संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को रुड़की में एक महिला समेत दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हरिद्वार जिले को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही नैनीताल को भी रेड जोन में शामिल किया गया है। वहीं, देहरादून पहले ही बीस मरीजों के आने के बाद रेड जोन घोषित कर दिया गया था। उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 42 हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सचिव स्वास्थ्य, युगल किशोर पंत ने बताया कि कोरोना संक्रमित मामलों के आधार पर प्रदेश को तीन जोन में बांटा गया है। प्रदेश में अब तक कुल कोरोना वायरस संक्रमित मामलों में से 80 फीसदी मामले देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार में सामने आए हैं। इसलिए तीनों जिलों को रेड जोन में शामिल किया गया है। वहीं, ऊधमिसंह नगर, अल्मोड़ा और पौड़ी को ऑरेंज जोन में शामिल किया गया है। अन्य सात जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं।

विज्ञापन

ये है संक्रमितों की स्थिति

जिला              संक्रमित
देहरादून             20
नैनीताल             09
हरिद्वार                07
ऊधमिसंह नगर      04
अल्मोड़ा              01
पौड़ी                   01

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed