फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus lockdown in uttarakhand: Women Admitted in Isolation Ward due to fever after return from meerut

Coronavirus In uttarakhand: मेरठ से काशीपुर पहुंची महिला को हुआ बुखार, डेढ़ साल के बेटे संग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Thu, 02 Apr 2020 09:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Apr 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown in uttarakhand: Women Admitted in Isolation Ward due to fever after return from meerut
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के काशीपुर में एक महिला को तेज बुखार के कारण आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। महिला 31 मार्च को मेरठ के लतीफपुर हस्तिनापुर से काशीपुर अपने ससुराल लौटी थी। डॉक्टर ने उसके और उसके डेढ़ साल के बेटे के ब्लड सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिला को वहां से आने के बाद बुखार की शिकायत थी। इस पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को दी। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला की जांच की। 
विज्ञापन


बुखार की शिकायत होने पर टीम ने उसे एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में आइसोलेसन वार्ड में भर्ती कराया। साथ ही उसके डेढ़ वर्ष के बेटे को भी भर्ती किया। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत ने बताया कि सैंपल जांच के लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक किशोरी के माता पिता की रिपोर्ट नेगेटिव

हरिद्वार में संदिग्ध बुखार से मरी किशोरी के माता-पिता के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद क्वारंटीन किए दस लोगों और प्रशासन दोनों ने राहत की सांस ली है।

शंकर आश्रम के पास योगी विहार कॉलोनी निवासी एक किशोरी की मौत रविवार हो गई थी। किशोरी संदिग्ध बुखार से पीड़ित थी। किशोरी का सोमवार को कनखल के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने माता-पिता का सैंपल लिया और अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया था। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि मृतक के माता-पिता की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

चांदपुर से लौटी जमात के सभी 11 सदस्य क्वारंटीन

लॉकडाउन के बीच यूपी के चांदपुर से लौटे सभी 11 जमातियों को राजस्व कोटद्वार पुलिस ने उनके गांवों और घरों से तलाशकर क्वारंटीन सेंटर पहुंचा दिया है। इसी के साथ कोटद्वार में क्वारंटीन हुए जमातियों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। कोटद्वार से विभिन्न राज्यों में गई तीन जमातों पर भी पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियों की निगाह है। सभी को संबंधित राज्यों और शहरों में रहने और क्वारंटीन रहने के संदेश भेज दिए गए हैं।

नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने बताया कि चांदपुर की जमात से लौटे जमातियों की संख्या अब सात से बढ़कर 11 हो गई है। उन्हें तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से तलाशकर सिमलचौड़ आयुर्वेदिक अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर में पहुंचा दिया गया है। उन्होंने बताया कि धरगांव और चर के साथ ही भैड़गांव से भी एक जमाती को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। ग्रास्टनगंज से भी चांदपुर के तीन अन्य जमातियों की तलाश कर उन्हें भी सिमलचौड़ क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है।

तहसील क्षेत्र में अब चांदपुर की जमात समेत क्वारंटीन होने वाले नगीना और दिल्ली की जमातों के जमातियों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। बताया कि कोटद्वार से विभिन्न राज्यों में गई तीन जमातों पर भी निगाह रखी जा रही है। उन्हें संबंधित राज्य और शहरों में ही क्वारंटीन होने का संदेश भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed