फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand LockDown: सन्नाटे के बीच ऐसे निकली सलमान की बरात, सिर्फ दो भाई थे दूल्हे के साथ, पैदल चलकर लेने गए दुल्हनियां

Tue, 24 Mar 2020 08:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Mar 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown in Uttarakhand: Salman Going for marriage with only two brother
- फोटो : अमर उजाला

एक ओर जहां कई लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर खुद के साथ दूसरों में भी संक्रमण का खतरा पैदा कर रहे हैं तो वहीं इसी समाज में सलमान जैसे जागरूक लोग भी हैं, जो निकाह जैसे बड़े आयोजनों में भी नियमों का पूरी तरह पालन कर कोरोना की लड़ाई में एकजुटता दिखा रहे हैं। 

Coronavirus Lockdown in Uttarakhand: Salman Going for marriage with only two brother
- फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के बीच मंगलवार को उत्तराखंड के रुड़की में धारा 144 का पालन करते हुए सलमान अपनी बरात में सिर्फ दो भाइयों के साथ दुल्हन के घर पहुंचे। यही नहीं, उन्होंने दोस्तों और रिश्तेदारों से बरात में शामिल न होकर इस महामारी से निपटने में सहयोग की अपील की। 

Coronavirus Lockdown in Uttarakhand: Salman Going for marriage with only two brother
- फोटो : अमर उजाला

साथ ही समाज के लोगों को भी जागरूकता का संदेश दिया। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए जिले में लॉकडाउन के साथ ही धारा 144 लागू है। ऐसे में सभी कार्यक्रमों पर पूरी तरह से पाबंदी है। एक जगह चार से अधिक लोगों के जमा होने पर पूरी तरह से रोक है। ऐसे में रुड़की के मोहल्ला भारतनगर निवासी सलमान ने समाज के लोगों को जागरूक होने का संदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown in Uttarakhand: Salman Going for marriage with only two brother
- फोटो : अमर उजाला

दरअसल, सलमान का रिश्ता मंगलौर के पीरपुरा गांव निवासी एक युवती से हुआ था। दोनों की शादी की तारीख 24 मार्च मंगलवार को थी। ऐसे में कोरोना को देखते हुए दूल्हे ने किसी भी रिश्तेदार को बरात में शामिल न होने की अपील की। साथ ही नियम का पालन करने की बात कही। 

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown in Uttarakhand: Salman Going for marriage with only two brother
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद मंगलवार को सलमान अपने दो भाइयों आदिल, अदीब के साथ कार से मंगलौर तक और फिर यहां से पीरपुरा गांव दुल्हन के घर तक पैदल पहुंचे। इसके बीच शादी की रस्म अदा हुई और सलमान दुल्हन लेकर अपने घर लौटे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed