फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus lockdown in Uttarakhand: Isolated Youth Who had septicemia Died After return From turki

उत्तराखंड: विदेश से लौटने के बाद आइसोलेशन में भर्ती सेप्टीसीमिया से पीड़ित युवक की मौत, जांच रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 04 Apr 2020 12:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Apr 2020 12:31 AM IST
सार

  • कोरोना के संदेह में जांच के लिए भेजा गया था सैंपल
  • निजी अस्पताल में आइसोलेशन में रखे संदिग्ध की मौत

विज्ञापन
Coronavirus lockdown in Uttarakhand: Isolated Youth Who had septicemia Died After return From turki
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में निजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती शहर की पॉश कॉलोनी निवासी एक युवक की देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक सेप्टीसीमिया से ग्रस्त था।

विज्ञापन


हालांकि, कोरोना के संदेह में सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद ही सत्यता का पता चल पाएगा। बुखार की शिकायत पर परिजन उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। जांच में युवक को बुखार के साथ खांसी, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
विज्ञापन


युवक को वेंटिलेटर पर रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द करेगा। जानकारी के मुताबिक करीब 26 साल का युवक एक महीने पहले ही टर्की से लौटा था। युवक की ट्रेवल हिस्ट्री और लक्षणों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसोलेशन वार्ड में रखा गया था

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक का सैंपल जांच के लिए लिया। इसके साथ ही युवक को एहतियातन अस्पताल के ही आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक वेंटिलेटर पर रखे गए उक्त युवक की देर शाम मौत हो गई। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। स्वास्थ्य विभाग पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द करेगा।

तीन को देर शाम क्वारंटीन के लिए भेजा
किच्छा  में देर शाम हल्द्वानी से एक और बाजपुर से पैदल आ रहे दो लोगों को पूछताछ के लिए रोका गया। एसडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि मेडिकल चेकअप के बाद तीनों को 14 दिन के लिए रुद्रपुर के राधा स्वामी सत्संग में क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed