फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Lockdown in Uttarakhand: Helpline Number For Overseas Uttarakhandi

Lockdown in Uttarakhand: प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए सीएम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, यहां करें फोन

Wed, 25 Mar 2020 10:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown in Uttarakhand: Helpline Number For Overseas Uttarakhandi
- फोटो : डेमो फोटो

कोरोना वायरस के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से उत्तराखंड के कई युवा अन्य राज्यों में फंस गए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लगातार आ रही शिकायतों के बाद ट्वीट किया है कि उनको प्रदेश में लाया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने प्रवासियों की दिक्कतें सुलझाने के लिए अधिकारी आलोक पांडेय को 6398500571 नंबर पर फोन करने का सुझाव दिया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा है कि लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड के कई युवा दिल्ली के गाजीपुर रैन बसेरे में या अन्यत्र जगहों पर फंसे हैं। उन्हें घर पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

सभी आने वालों की मेडिकल जांच होगी

करीब दो सौ लोगों को कल उनके घर पहुंचाया गया है। इस स्थिति में प्रवासी उत्तराखंड़ियों की दिक्कतों को सुनने, सुलझाने व अन्य राज्यों से समन्वय स्थापित करने के लिए उत्तराखंड के अधिकारी आलोक पांडेय को अधिकृत किया गया है।

ये कोरोना के खिलाफ हमारी जंग है, जिसे सभी को मिल कर लड़ना है। हो सकता है कि हमें कुछ कष्ट उठाने पड़े, लेकिन संकट की घड़ी में हमें धैर्य रखना चाहिए और सभी सरकारी दिशा निर्देशों व डाक्टरों की सलाह का पालन करना चाहिए। जो भी युवा प्रदेश में अन्य राज्यों से आ रहे हैं उनकी मेडिकल जांच होगी और पूरी प्रक्रिया अपनाने के बाद घर भेजा जाएगा।

विज्ञापन

कोरोना पर नजर रखने को अलग कन्ट्रोल रूम

देहरादून के एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को राज्य सरकार द्वारा इसे महामारी घोषित किया है। कोरोना वायरस के राज्य में बढ़ते प्रभाव के दृष्टिगत  नोडल अधिकारी और पुलिस अधीक्षक अपराध लोकजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन देहरादून में कोविड - 19 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

यहां तीन निरीक्षक, तीन उप निरीक्षक, एक हेड कांस्टेबल और आठ कांस्टेबलों की तैनाती की गई हैं कंट्रोल रूम में लैंडलाइन नंबर  0135- 2722100 और व्हाट्सएप नंबर 9997954800 लगाया गया हैं। एसएसपी ने बताया कि आम जनमानस  कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी सूचना ले और दे सकता हैं। कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed