फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus lockdown in uttarakhand: bank and ATM will Open From 8 AM TO 1Pm iN Dehradun

Lockdown Uttarakhand: आज सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खुले बैंक और एटीएम, लगी लंबी लाइन

Fri, 03 Apr 2020 03:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Apr 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown in uttarakhand: bank and ATM will Open From 8 AM TO 1Pm iN Dehradun
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

लोगों की सुविधा को देखते हुए देहरादून में बैंक खुलने के समय में परिवर्तन किया गया है। आज से सभी बैंक और एटीएम सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक जनता के लेनदेन के लिए खुलेंगे। इसके बाद पांच बजे तक बैंक अपने काम कर सकेंगे। और यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी। इसके साथ ही जनधन खाता धारकों के लिए विशेष व्यवस्था धन निकासी के लिए की गई है। ताकि, बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा सके।

विज्ञापन


आज बैंकों के बाहर काफी भीड़ नजर आई। लोग लंबी लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। वहीं बैंकों ने यह सुनिश्चित किया कि ग्राहकों को सैनिटाइज करके ही प्रवेश करने दिया जाए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया। ऊधमसिंह नगर के जसपुर में बैंकों के आगे काफी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करते नहीं दिखे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को संभाला। दो बाइकों का चालान भी किया गया।
विज्ञापन


वहीं भारतीय स्टेट बैंक की रानीखेत शाखा में खोले गए एक हजार से अधिक जनधन खातों में शुक्रवार को पांच-पांच सौ रुपये की आर्थिक मदद पहुंच गई है। केंद्र सरकार की घोषणा के अनुसार बागेश्वर जिले के सभी 36 हजार जनधन खातों में रकम आ गई है। महिलाओं के खाते में 500 रुपये तो बुजुर्ग और विधवाओं के खाते में एक हजार रुपये की रकम आई है। शुक्रवार को बैंकों में काफी कम भीड़ रही। सोशल डिस्टेंस का भी पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टल बैंक भी खुले रहेंगे

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आवश्यक सामग्री की दुकानों को सुबह सात बजे से एक बजे तक खोला जा रहा है। लेकिन, बैंकों के लिए सुबह सात से 10 बजे तक का ही समय था। यह समय अपर्याप्त माना जा रहा था। लिहाजा जिले के सभी बैंक और एटीएम सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक जनता के लेनदेन को खोले जाएंगे। इस दौरान पोस्टल बैंक भी खुले रहेंगे। लिहाजा, पोस्ट ऑफिस को यह सुनिश्चित करना है कि वे अपने डाकिए को इसी अवधि में लोगों तक जाने दें।

जिलाधिकारी ने बताया कि बैंक मित्रों के लिए भी यही समय निर्धारित किया गया है। लेकिन, इसके लिए उन्हें जिला लीड बैंक मैनेजर से इजाजत लेनी होगी। यानी जिसके पास इजाजत होगी वही आ जा सकेगा। उन्होंने बताया कि जनधन खाता धारकों के लिए उनके खाते के अंतिम अंक के हिसाब से लेनदेन को तारीखें निर्धारित की गई हैं।

कंट्रोल रूम का एक और नंबर किया गया जारी

दि किसी की खाता संख्या में बाद में 0 अंक है और किसी के में 01 तो वे लोग शुक्रवार तीन अप्रैल को पैसे निकाल या जमा कर सकेंगे। इसके बाद 02 और 03 वाले इससे अगले दिन लेनदेन को पहुंचेंगे। इसी तरह आगे के दो-दो अंकों के हिसाब से बारी आएगी।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को जिला आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही एक नया नंबर भी सहायता और सूचनाओं के लिए जारी किया गया।

अब 01352729250 पर भी कोरोना से संबंधित जानकारी दी जा सकती है। यह नंबर 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि अन्य नंबर भी सुचारू हैं। लेकिन, इन दिनों अधिक से अधिक जानकारी और सूचनाओं के चलते कंट्रोल रूम पर भी दबाव बन रहा था। लिहाजा, यह नंबर भी जारी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed