फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Union Minister of State Sanjeev Balyan brother died Due to corona in Rishikesh Aiims

उत्तराखंड: केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के भाई की कोरोना से मौत, दूसरा भाई वेंटिलेटर पर

Wed, 19 May 2021 01:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 May 2021 01:06 PM IST
सार

उत्तराखंड में अन्य राज्यों से भी प्रदेश में लोग इलाज के लिए आ रहे हैं। वहीं, प्रदेश में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Union Minister of State Sanjeev Balyan brother died Due to corona in Rishikesh Aiims
ऋषिकेश एम्स - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान के भाई जितेंद्र कुमार बालियान (53 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कुटबी मुज्जफरनगर(उत्तरप्रदेश) का एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया। वे कोविड संक्रमित थे। जितेंद्र कुमार बालियान के पार्थिव शरीर को उनके बड़े भाई केंद्रीय राज्यमंत्री अपने पैतृक गांव ले गए। वहीं संजीव कुमार बालियान के चचेरे भाई राहुल बालियान भी एम्स में भर्ती हैं। कोरोना संक्रमित राहुल वेंटिलेटर पर हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: पहाड़ों में बढ़ी संक्रमण दर, मैदानों में घटी, चार पर्वतीय जिलों में 20 फीसदी से ज्यादा
विज्ञापन


जितेंद्र कुमार बालियान को कुछ दिन पूर्व कोरोना संक्रमण के कारण एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। जहां मंगलवार सुबह तीन बजे उनका निधन हो गया। एम्स पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि उप जिलाधिकारी से अनुमति जारी होने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान अपने भाई के पार्थिव शरीर को कोविड गाइडलाइन के अनुरूप अपने पैतृक गांव मुजफ्फरनगर ले गए। केंद्रीय राज्यमंत्री के भाई के निधन की सूचना पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल एम्स पहुंचे और केंद्रीय राज्य मंत्री को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 15 दिनों में नौ साल तक के 1700 बच्चे हुए संक्रमित

24 घंटे में 79 मरीजों की मौत, 4785 नए संक्रमित मिले

प्रदेश में 21 दिनों के बाद कोरोना मरीजों की मौत की संख्या सौ से कम रही है। वहीं, संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। 24 घंटे के भीतर 79 कोरोना मरीजों की मौत और 4785 संक्रमित मिले हैं। वहीं, 7019 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 295790 हो गई है। जबकि सक्रिय मामले 76232 पहुंच गए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 33215 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 13 जिलों में 4785 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में 1226 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 555, पौड़ी में 509, नैनीताल में 442, ऊधमसिंह नगर में 372, टिहरी में 348, अल्मोड़ा में 320, रुद्रप्रयाग में 241, चमोली में 195, उत्तरकाशी में 174, बागेश्वर में 161, चंपावत में 124, पिथौरागढ़ जिले में 118 संक्रमित मिले हैं। 

प्रदेश में 21 दिनों के बाद कोरोना मरीजों की मौत की संख्या कम हुई है। 27 अप्रैल को प्रदेश में 96 मरीजों ने दम तोड़ा था। इसके बाद प्रदेश में प्रतिदिन सौ से अधिक मरीजों की मौत हो रही थी। 24 घंटे में 79 मरीजों की मौत हुई है। जिसमें सबसे अधिक दून मेडिकल कॉलेज में 17, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 11 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है।

अब तक 5132 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 7019 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर 209196 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 70.72 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.83 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed