{"_id":"5f0bd0958ebc3e639745adf5","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-ug-pg-exam-time-may-be-so-short-education-department-is-busy-in-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर: यूजी-पीजी परीक्षा का समय हो सकता है कम, तैयारी में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर: यूजी-पीजी परीक्षा का समय हो सकता है कम, तैयारी में जुटा विभाग
Mon, 13 Jul 2020 08:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 13 Jul 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में 24 अगस्त से होने वालीं परीक्षाओं का समय कम करने की तैयारी है।
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : इस कॉलेज में अब अगले साल शुरू हो पाएंगी कक्षाएं
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अधिकारियों को परीक्षा समय कम करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद विभागीय अधिकारी परीक्षा के समय को तीन की जगह डेढ़ घंटा करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
मानव संसाधन मंत्रालय व यूजीसी के निर्देशों के तहत प्रदेश में विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष व अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 अगस्त से 25 सितंबर के बीच होंगी।
विज्ञापन
25 अक्तूबर को इनका परिणाम घोषित किया जाना है। इन परीक्षाओं में करीब 80 हजार छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग करना है, जिनमें 25 हजार छात्र-छात्राएं बाहरी राज्यों के हैं।
अब कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि प्रश्न पत्र को हल करने का समय घटाया जाए।
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत के अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी चाहते हैं कि परीक्षा का समय कम किया जाए। उन्होंने कहा कि इस बार परीक्षा का समय तीन घंटे से घटाकर दो या डेढ़ घंटे किया जा सकता है।