फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Thief and smack smuggler Corona positive patient Found

Coronavirus: स्मैक तस्कर और चोर निकले कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए दो दरोगा, चार पुलिस कर्मी क्वारंटीन 

Thu, 18 Jun 2020 10:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jun 2020 10:12 PM IST
सार

  • न्यायालय से रिमांड लेकर दोनों आरोपियों को किया आइसोलेट
  • टनकपुर में गिरफ्तारी के बाद हुई रैपिड जांच में पाए गए संक्रमित   

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Thief and smack smuggler Corona positive patient Found
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में स्मैक तस्कर और साइकिल चोर को दबोचने की सफलता की खुशी पुलिस की उस समय काफूर हो गई, जब दोनों आरोपियों की रैपिड टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव  निकली। आनन-फानन में दोनों आरोपियों को आइसोलेट और उनके संपर्क में आए दो दरोगा और चार कांस्टेबलों को क्वारंटीन कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने खटीमा के एक युवक को स्मैक तस्करी के आरोप में और बोरोगोठ (टनकपुर) के एक युवक को साइकिल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार सुबह दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई के लिए कोरोना जांच के लिए उनका रैपिड टेस्ट कराया गया था। स्मैक तस्करी मामले का खुलासा करने के लिए कोतवाली में प्रेस कांफ्रेंस की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन



इसी बीच आरोपियों की रैपिड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर आई तो कोतवाली में हड़कंप मच गया। इसकी भनक लगते ही प्रेस कांफ्रेंस के लिए कोतवाली पहुंचे मीडिया कर्मियों ने मौके से निकलने में ही अपनी भलाई समझी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीआर जांच के लिए सैंपल एसटीएच हल्द्वानी भेजे 

पुलिस ने आनन-फानन में न्यायालय से रिमांड लेकर दोनों आरोपियों को ट्रामा सेंटर भवन के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया और उनके संपर्क में आए दो दरोगा और चार कांस्टेबलों को भी क्वारंटीन किया गया है। इधर, अग्निशमन बुलाकर समूचे कोतवाली क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया है। 

दोनों आरोपी अभी रैपिड टेस्ट (खून की जांच) में कोरोना पॉजिटिव  पाए गए हैं। उन्हें आइसुलेशन वार्ड में भर्ती करने के साथ ही उनके संपर्क में आए छह पुलिस कर्मियों को भी क्वारंटीन किया गया है। पॉजिटिव मिले आरोपी युवकों का पीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा जा रहा है। इस जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कदम उठाए जाएंगे।
-डॉ. एचएस हयांकी, एसीएमओ, टनकपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed