फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Record Broke, 451 New patient Tested Covid 19 Positive in last 24 hours

Coronavirus: उत्तराखंड में टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे के अंदर मिले 451 संक्रमित, 5300 पहुंची मरीजों की संख्या

Wed, 22 Jul 2020 09:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Jul 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Record Broke,  451 New patient Tested Covid 19 Positive in last 24 hours
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों का आज रिकॉर्ड टूट गया। 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 451 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, मरीजों की संख्या 5300 पहुंच गई है। प्रदेश में अब तक के आए ये सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं, आज सबसे ज्यादा 204 मरीज हरिद्वार में सामने आए हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज हरिद्वार में 204 (28 प्राइवेट लैब से), नैनीताल में 73, ऊधमसिंह नगर में 98 ( 52 प्राइवेट लैब से), देहरादून में 43 ( 10 प्राइवेट लैब से) केस मिले हैं। वहीं, उत्तरकाशी में नौ, अल्मोड़ा और पौड़ी में चार-चार, पिथौरागढ़ में पांच और टिहरी में 11 संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : एम्स में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आज 52 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। लेकिन अभी भी 1856 एक्टिव केस हैं। अब तक प्रदेश में 57 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 3349 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 

हरिद्वार जिले में मिले 204 संक्रमितों में 169 लोग संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि 35 संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ऊधमसिंह नगर जिले में 98 कोरोना संक्रमित मिले हैं, इनमें 51 संक्रमितों के संपर्क में आए हैं और 47 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। नैनाताल जिले में 73 संक्रमितों में 29 संपर्क में आए हैं और 44 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। देहरादून जिले में 43 कोरोना संक्रमित मिले हैं, इनमें 38 संक्रमित कॉरल और एचयूएल फैक्टरी के श्रमिक हैं और पांच की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

टिहरी जिले में मिले 11 संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उत्तरकाशी जिले में मिले नौ संक्रमितों में एक संपर्क में आया हुआ और आठ की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उधर, पिथौरागढ़ जिले में जम्मू कश्मीर से आए 5 एसएसबी जवानों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, पौड़ी गढ़वाल में मिले चार कोरोना संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। अल्मोड़ा जिले में मिले चार कोरोना संक्रमितों में दो स्वास्थ्य कर्मी हैं और दो संक्रमित बरेली से आए हैं।

एक सप्ताह में 1520 मरीज मिले
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। सैंपल जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमित मामले भी बढ़ गए हैं। एक सप्ताह के भीतर प्रदेश में 1520 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 5300 हो गई है, हालांकि इनमें 3349 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 1856 है।

रिकवरी और डबलिंग दर हुई कम
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने के कारण प्रदेश की रिकवरी और डबलिंग दर का ग्राफ गिरा है। एक सप्ताह में रिकवरी दर 81 प्रतिशत घटकर 65.17 प्रतिशत पर आ गई है। वहीं, डबलिंग दर भी 18.53 दिन पर पहुंच गई है। 

यूपी से आकर जानबूझकर जानकारी छिपाने वाले पांच लोगों पर केस 

पिथौरागढ़ में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आकर जानबूझकर जानकारी छिपाने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही होटल स्वामी का पांच हजार रुपये का चालान भी किया है।    

पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रमेश तनवार के नेतृत्व में बुधवार को वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने नगर के एक होटल से बलवंत सिंह गोवरा पोस्ट ऑफिस चिल्किया रामनगर, सचिन निवासी ग्राम रायपुर वेरी साल थाना मंडावली जिला बिजनौर, जितेंद्र कौशिक निवासी ग्रेटर नोएडा वेस्ट जिला गौतम बुद्ध नगर, दीपक पाल निवासी पीरनगर सूदना थाना देहात हापुड़ और अवनीश निवासी खेड़ी बैरागी जिला शामली को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल तनवार ने कहा कि पांचों व्यक्तियों ने कोविड-19 महामारी के दौरान जानबूझकर जानकारी छिपाकर लोगों की जान को खतरे में डाला। बताया कि आरोपियों के विरुद्ध  34/188/ 269 /270 /307, 51 बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस पंजीकृत किया है। उन्होंने बताया कि बिना आईडी जांच किए होटल में रहने देने पर होटल स्वामी का पांच हजार रुपये का चालान भी कर दिया है।

अल्मोड़ा में बैंक प्रबंधक कोरोना संक्रमित

अल्मोड़ा के एक निजी बैंक मैनेजर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आए 15 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। बुधवार को बैंक भी बंद करवा दिया गया।

 नगर के निजी बैंक प्रबंधक लॉकडाउन से पहले अपने घर बरेली गया था। लॉकडाउन के कारण वह वहीं फंसा रह गया। कुछ दिन पहले घर से लौटने पर उसे अल्मोड़ा में ही क्वारंटीन कर दिया गया था। सोमवार को क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद वह ड्यूटी पर लौटा। सोमवार को ही बरेली में उसके भाई की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। भाई में कोरोना की पुष्टि होने पर हाईरिस्क कांटेक्ट में आए मैनेजर के भी कोरोना सैंपल लिए गए।

अगले दिन आधे दिन बाद बैंक में सुगबुगाहट के चलते कामकाज बंद कर दिए गए थे। इधर. बुधवार को मैनेजर की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ गई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अब बैंक कर्मचारियों समेत अन्य लोगों में हड़कंप मच है। बुधवार को बैंक बंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मैनेजर नगर के क्वारंटीन सेंटर बने एक होटल में क्वारंटीन था।

एहतियात के तौर पर क्वारंटीन मैनेजर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अब उसके संपर्क में आए होटल में रह रहे गेस्ट और कर्मचारियों समेत कुल 15 लोगों के जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। मैनेजर की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद से ही बाजार में अफवाहों का बाजार गरमाया रहा।

राजस्व अनुभाग तीन के कार्मिकों में दहशत

सचिवालय के राजस्व अनुभाग तीन के समीक्षा अधिकारी की माता के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सहयोगी कार्मिकों में दहशत है। अनुभाग अधिकारी ने अपर मुख्य सचिव एसएडी को इसकी सूचना दी। समीक्षा अधिकारी पिछले करीब पांच दिन से कार्यालय नहीं आ रहा था। इसलिए संक्रमण के कम खतरे को देखते हुए अनुभाग को बंद नहीं किया गया है। एसएडी की ओर से अनुभाग को सैनिटाइज कराया जा रहा है। 

प्रभारी सचिव एसएडी भूपाल सिंह मनराल के मुताबिक, समीक्षा अधिकारी को घर पर ही क्वारंटीन रहने और कोविड टेस्ट कराने को कहा गया है। कोविड टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही अनुभाग के बाकी स्टाफ के बारे में विचार किया जाएगा। उनके मुताबिक, अभी खतरे वाली कोई बात नहीं है।

उधर, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अनुभाग को दो को अभी बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया है। इस अनुभाग के कंप्यूटर आपरेटर में कोविड के लक्षण पाए जाने के बाद पूरे स्टाफ को क्वारंटीन होने के लिए कहा गया था। प्रभारी सचिव मनराल के मुताबिक, अभी कंप्यूटर आपरेटर की रिपोर्ट नहीं आई है। स्टाफ को भी कोविड टेस्ट कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed