फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand: Pilibhit Old man commits suicide in Rudrapur Quarantine center

Coronavirus Uttarakhand: क्वारंटीन वार्ड में फांसी लगाने वाले के रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे, बोले - इस बात का है मलाल

Tue, 07 Apr 2020 02:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 07 Apr 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Pilibhit Old man commits suicide in Rudrapur Quarantine center
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज संस्थान (यूआईआरडी)  के क्वारंटीन वार्ड में फांसी लगाने वाले अधेड़ तोले शाह के रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे। गमगीन रिश्तेदारों का कहना है कि मृतक तोले शाह को क्वारंटीन करने के बाद बात नहीं हो सकी, इसका उन्हें मलाल है। 

विज्ञापन


सोमवार को पूरनपुर पीलीभीत निवासी तोले शाह (56) ने यूआईआरडी के क्वारंटीन वार्ड में चादर से पंखे पर लटककर खुदकुशी कर ली थी। मृतक को 29 मार्च को खटीमा के जमौर गांव से जिला अस्पताल लाया गया था। सोमवार की देर शाम पुलिस कर्मी उसे कमरे में खाना देने के लिए गए तो दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन


आवाज देने पर दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस कर्मियों ने रोशनदान से अंदर झांका तो अधेड़ फंखे पर लटका मिला।

यूआईआरडी में बने क्वारंटीन सेंटर में बचे अब 38 लोग

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस- प्रशासन के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही अधिकारी सकते में आ गए। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल व एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

मृतक के परिजनों व रिश्तदारों को सूचना दे दी गई। देर रात ही मृतक का बहनोई महबूब शाह व अन्य रिश्तेदार यहां पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

यूआईआरडी में बने क्वारंटीन सेंटर में अब 38 लोग बचे हैं। इससे पहले एक युवक सोशल मीडिया में अपनी परेशानी बयां कर चुका है। उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed