फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: people Misbehave with Asha Workers during Survey, two arrested

Coronavirus: सितारगंज में सर्वे करने गई आशा कार्यकर्ता से अभद्रता, सर्वे शीट फाड़ी, जसपुर में दो गिरफ्तार

Wed, 15 Apr 2020 10:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज/ जसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज/ जसपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Apr 2020 10:19 PM IST
सार

  • सितारगंज में छह नामजदों के खिलाफ पुलिस ने छह नामजद और अन्य लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
  • बदसलूकी करने वालों पर दर्ज कराएं एफआईआर : आयुक्त

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: people Misbehave with Asha Workers during Survey, two arrested
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोरोना से संबंधित जानकारी लेने के लिए घर-घर जाकर सर्वे कर रही एक आशा कार्यकर्ता से बुधवार को एक वार्ड निवासी व्यक्ति और उसके पांच अन्य साथियों ने अभद्रता की। आरोपियों ने आशा की सर्वे शीट फाड़ दी। उससे गालीगलौज करने के साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद आशा वहां से भागकर अस्पताल पहुंची और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।

विज्ञापन


आशा की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और अन्य लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एसडीएम विवेक प्रकाश ने संबंधित वार्ड में पूछताछ करने के साथ ही आशा के बयान भी दर्ज किए हैं। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश आर्या ने बताया कि बुधवार को रोज की तरह आशा कार्यकर्ता सर्वे कार्य में जुटीं थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान वार्ड संख्या 12 में आशा कार्यकर्ता ने एक व्यक्ति के घर पहुंचकर जैसे ही सर्वे शीट खोलकर जानकारी चाही तो उसने अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि इस व्यक्ति ने आशा के हाथ से शीट लेकर उसे फाड़ दिया। आशा कार्यकर्ता शबीना ने अभद्रता करने वाले इरशाद, कासिम, दिलशाद, राशिद, जैनब और नसरीन के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि केस दर्ज कर जांच निर्मला पटवाल को सौंपी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशाओं से अभद्रता पर सभासद समेत दो गिरफ्तार

जसपुर में आशा कार्यकर्ता और उसकी सहयोगी से अभद्रता कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी सभासद फहीम अहमद और उसके साथी फरहान को गिरफ्तार किया है।

आशा कार्यकर्ता नीलम देवी और उनकी सहयोगी संतोष देवी सोमवार को कोविड-19 के संबंध में सर्वे करने मोहल्ला नई बस्ती गईं थीं। इस दौरान वार्ड नंबर 8 के सभासद फहीम अहमद और मोहल्ला नई बस्ती निवासी फरहान 12 युवकों के साथ उनके पास पहुंच गए। उन्होंने मोहल्ले के लोगों को भड़काया और मारपीट पर उतारू हो गए। मामले ने जब तूल पकड़ा तो मंगलवार को दोनों आरोपियों ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर उनसे माफी मांग ली। मामले में डीएम की सख्ती और उनके निर्देश पर पुलिस ने नामजद दो युवकों और 12 अन्य पर केस दर्ज किया था।

बदसलूकी करने वालों पर दर्ज कराएं एफआईआर : आयुक्त
जसपुर में आशा कार्यकर्ताओं से बदसलूकी के मामले को कमिश्नर डॉ. नीरज खैरवाल ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी डीएम को फ्रंट लाइन कर्मियों से बदसलूकी करने वालों पर केस दर्ज करने और जरूरत पड़ने पर एनएसए की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कुछ जिलों में फ्रंट लाइन वर्करों और राहत कार्यों के लिए अधिकृत लोगों के साथ शरारती तत्वों के दुर्व्यवहार कर सरकारी कार्य मे बाधा डालने की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। उन्होंने सभी डीएम को भविष्य में ऐसी घटना होने पर तत्काल सूचना देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed