फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Oxygen Overload in Doon Hospital many Patients Life was in Danger

देहरादून: नासिक जैसी घटना टली, ऑक्सीजन लाइन पर लोड बढ़ने से अटकीं 100 से ज्यादा मरीजों की सांसें 

Thu, 22 Apr 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Apr 2021 02:30 AM IST
सार

  • विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्थाएं न संभाली होतीं तो यहां भी नासिक (महाराष्ट्र) की जैसी घटना हो सकती थी।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Oxygen Overload in Doon Hospital many Patients Life was in Danger
ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

देहरादून में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार रात एक साथ कई मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ गई। इससे ऑक्सीजन लाइन पर प्रेशर बढ़ गया और आपूर्ति में दिक्कत आई। इससे मरीजों की जान पर बन गई। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वालों से संपर्क कर किसी तरह स्थिति संभाली। 

विज्ञापन


दून अस्पताल के सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात लगभग 100 से अधिक मरीजों को एक साथ ऑक्सीजन की जरूरत पड़ गई थी। इसके लिए ऑक्सीजन प्लांट से लाइन में आपूर्ति सुचारू करने के लिए विशेषज्ञ और अन्य स्टाफ की सक्रियता बढ़ानी पड़ी।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 4807 संक्रमित मरीज, 34 की मौत, एक्टिव केस 24 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को ऑक्सीजन देने के चलते लाइनों पर लोड बढ़ गया। इसके कारण ऑक्सीजन की आपूर्ति मरीजों तक पहुंचने में दिक्कत आने लगी। सुचारू तरीके से ऑक्सीजन नहीं मिलने से कई मरीजों की सांसें उखड़ने लगीं।

देहरादून: अब घर पर ही दे सकेंगे कोरोना जांच के लिए सैंपल, इन नंबरों पर करें फोन

हालात नियंत्रण से बाहर होने पर मेडिकल स्टॉफ ने अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाले फर्म के विशेषज्ञ संचालकों से संपर्क किया।

देर रात विशेषज्ञों ने मोर्चा संभाला और सभी लाइनों को चेक कर ऑक्सीजन प्लांट की मुख्य लाइन चेक करने के बाद आपूर्ति बहाल की गई। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत ने बताया कि सभी विशेषज्ञों के सहयोग से समय पर स्थिति संभाल ली गई थी। 

...तो नासिक जैसी घटना टली

विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्थाएं न संभाली होती तो यहां भी नासिक (महाराष्ट्र) की जैसी घटना हो सकती थी।बता दें कि  नासिक में ऑक्सीजन की समुचित आपूर्ति न होने की वजह से करीब 24 मरीजों की जान चली गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि ऑक्सीजन के मसले पर पूरी तरह से नियम बनाए हुए हैं। किसी भी तरह की दिक्कत आने पर तुरंत उसका समाधान किया जा रहा है।

24 घंटों में जिले में गई 11 लोगों की जान
देहरादून जिले में मौत का आंकड़ा थम नहीं रहा है। संक्रमित मरीजों के मौत को लेकर चिंता बनी हुई है। कहीं बेड न मिलने और कहीं वेंटिलेटर न होने के कारण भी लोग मौत का शिकार हो रहे हैं। बुधवार को देहरादून जिले में 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं कुल 1876 लोग संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed