फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: no vaccination in Dehradun today, one lakh will be vaccinated on Monday

उत्तराखंड में कोरोना: देहरादून में आज नहीं होगा टीकाकरण, सोमवार को एक लाख को लगेंगे टीके 

Sun, 22 Aug 2021 09:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 22 Aug 2021 09:36 AM IST
सार

इस वृहद अभियान के तहत 50 हजार लाभार्थियों को ऑनलाइन स्लॉट और 50 हजार को मौके पर ही पंजीकरण कर टीकाकरण की सुविधा दी गई है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: no vaccination in Dehradun today, one lakh will be vaccinated on Monday
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून जिले में आज (रविवार) को रक्षाबंधन के अवसर पर कोरोना टीकाकरण नहीं होगा। जबकि, कल (सोमवार) जिले में वृहद टीकाकरण अभियान होगा। अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजीवनगर में करेंगे। इस विद्यालय में जम्बो साइट बनाई गई है। जिसमें पांच टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


अभियान की तैयारी को लेकर इस वृहद अभियान के तहत 50 हजार लाभार्थियों को ऑनलाइन स्लॉट और 50 हजार को मौके पर ही पंजीकरण कर टीकाकरण की सुविधा दी गई है। वृहद टीकाकरण अभियान में 18 साल से अधिक आयु के सभी लाभार्थी टीका लगवा सकते हैं। साथ ही ऐसे भी लाभार्थी टीका लगवा सकते हैं, जिन्हें पहली खुराक लगाई जा चुकी है और उन्हें दूसरी खुराक लगाई जानी है।
विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand: शनिवार को मिले 21 नए संक्रमित, एक मरीज की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार पाण्डेय ने बताया कि दिसंबर तक शत प्रतिशत लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसी क्रम में वृहद अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अगर किसी के परिवार में या आसपड़ोस में ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें कोरोना (कोविड-19) का टीका अभी तक नहीं लगाया गया है, तो 23 अगस्त के वृहद टीकाकरण अभियान में उन्हें टीका अवश्य लगवाएं। तभी हम स्वयं सुरक्षित रह सकते हैं और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।


तीसरी संभावित लहर को लेकर डीएम ने दिए दिशा निर्देश
देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार ने जिले में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर वीडियो कांफ्रेंस से चिकित्सा और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। जिसमें सोमवार को आहुत होने वाले वृहद टीकाकरण अभियान को लेकर भी चर्चा की।

जिलाधिकारी ने संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए आईसीयू बेड बढ़ाने, निक्कू और पिक्कू बेड बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोनेशन अस्पताल में क्राइयोजनिक टैंक के संबंध में चिकित्सा विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए तत्काल आवश्यक समाधान करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने चिकित्सालयों में आक्सीजन जनरेशन प्लान्ट के कार्यों में तेजी लाये जाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed