उत्तराखंड में कोरोना जांच: 13,000 पुलिसकर्मियों के हुए टेस्ट, अब तक 50 मिले पॉजिटिव
Coronavirus in Uttarakhand: भारत सरकार की चेतावनी के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों के टेस्ट कराने के आदेश दिए थे।
विस्तार
उत्तराखंड में तीन दिन में अब तक 13000 पुलिसकर्मियों के एंटीजन टेस्ट के बाद 50 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सभी संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है।
Till now, 50 police personnel have tested positive during the ongoing COVID19 testing of police personnel. 13,000 police personnel have been tested so far. Close contacts of those found positive also being investigated: Uttarakhand DGP Ashok Kumar
विज्ञापन
(file pic) pic.twitter.com/CgrjxAwq3P — ANI (@ANI) December 2, 2021
प्रदेश में हैं 27 हजार पुलिसकर्मी
भारत सरकार की चेतावनी के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों के टेस्ट कराने के आदेश दिए थे। इस क्रम में शुरूआत मुख्यालय से ही की गई थी। प्रदेश में लगभग 27 हजार पुलिसकर्मी हैं। इन सभी को टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं।
बीते दिनों राष्ट्रपति के दौरे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए गए सात पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया था। डीजीपी के आदेश के बाद सभी जिलों और रेजीमेंट में एंटीजन टेस्ट शुरू कराए गए। अब तक कुल 50 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
अफ्रीका से लौटे सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
दक्षिण अफ्रीका से देहरादून जिले में लौटे सात लोगों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इसके बावजूद उन्हें 15 दिन की होम आइसोलेशन की अवधि पूरी करनी होगी। आठ दिन बाद उनक फिर से आरटीपीसीआर जांच होगी।
कोविड जांच बढ़ी संक्रमितों का भी बढ़ने लगा ग्राफ
प्रदेश में कोविड जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमितों का ग्राफ भी बढ़ने लगा है। चार महीने के बाद बुधवार को एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 50 के पार हो गया। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344303 हो गई है। इनमें से 330557 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7408 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.37 प्रतिशत दर्ज की गई है।