फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand : Lockdown in Uttarakhand kashipur city from today 10 am to 13 July

Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड के इस शहर में 11 से 14 जुलाई तक लगा संपूर्ण लॉकडाउन

Sat, 11 Jul 2020 10:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 11 Jul 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand :  Lockdown in Uttarakhand kashipur city from today 10 am to 13 July
- फोटो : amar ujala

पिछले तीन दिन में कोरोना के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने ऐहतियातन काशीपुर को चार दिन से लिए (11 से 14 जुलाई की रात 12 बजे तक) लॉक कर दिया है।

विज्ञापन


Coronavirus: स्वास्थ्य कर्मी समेत 68 नए पॉजिटिव मिले, 3373 पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या
विज्ञापन



देश में काशीपुर एक मात्र ऐसा क्षेत्र बन गया हैं, जहां दोबारा लॉकडाउन किया गया है। संक्रमित मामलों में 14 मामले एक विवाह समारोह में शामिल लोगों के बताए गए हैं। संक्रमित व्यक्तियों में अधिकतर व्यापारी होने के कारण अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशीपुर के एक होटल में 29 जून को सगाई का कार्यक्रम हुआ था, जबकि 30 जून को रुद्रपुर के एक होटल में शादी हुई थी। इन दोनों कार्यक्रमों में एनसीआर दिल्ली से आया दूल्हे का भाई भी शामिल था। शहर के सौ से अधिक व्यापारी और अन्य लोगों ने भी इसमें शिरकत की थी। चार जुलाई को स्वास्थ्य बिगड़ने पर दूल्हे के भाई का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सगाई और विवाह कार्यक्रमों में शामिल 40 लोगों के सैंपल आठ जुलाई को जांच के लिए भेजे गए।

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि एम्स ऋषिकेश से आई रिपोर्ट में 14 लोग पॉजिटिव पाए गए। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर राम श्याम कॉलोनी की तीन गलियों को कंटेनमेंट जोन और बफर जोन बनाया गया है। वहीं, कविनगर में भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

कोविड-19 के पॉजिटिव केसों की गुणात्मक संख्या के मद्देनजर काशीपुर नगर निगम के संपूर्ण क्षेत्र में 11 जुलाई की सुबह 10 बजे से 14 जुलाई की रात 12 बजे तक सभी वाणिज्यिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर आवाजाही भी ठप रही। हालांकि आवश्यक सेवाएं मेडिकल स्टोर, सरकारी, निजी अस्पताल और डेयरी खुले रहे। राशन की दुकानों और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में छूट दी गई है। 

पिछले तीन दिनों में कोरोना के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि

काशीपुर में कोविड-19 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों में कोरोना के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। ऐसे में शनिवार से दो दिन के लॉकडाउन का निर्णय लिया गया था लेकिन स्थिति की दोबारा समीक्षा कर अब काशीपुर में लॉकडाउन बढ़ाकर 14 जुलाई रात 12 बजे तक कर दिया गया है। प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर पूरी मुस्तैदी से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कार्य कर रहा है। - गौरव कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर। 

पांच दिन में 45 मामले सामने आए 

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच दिनों में तेजी से बढ़कर 138 पहुंच गया है। देर रात पहली बार एक साथ 34 पॉजिटिव केस सामने आने से प्रशासन की नींद उड़ाकर रख दी है। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के साथ रातभर गहन मंथन कर लॉकडाउन से केसों पर प्रतिबंध लगाने पर फैसला किया। 

तारीख      -   पॉजिटिव केस
26 जून           02 
27 जून           09
28 जून           -
29 जून           04
01 जुलाई        -
02 जुलाई        -
03 जुलाई       05
04 जुलाई       01
05 जुलाई       02
06 जुलाई       10
07 जुलाई       17
08 जुलाई       02
09 जुलाई       -
10 जुलाई       34

देर रात काशीपुर में 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि

शुक्रवार देर रात काशीपुर में 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन पॉजिटिव मरीजों में राम श्याम कालोनी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, थाना साबिक निवासी 25 वर्षीय युवक, काली बस्ती में 19 व 45 वर्षीय, रामनगर रोड निवासी 46 वर्षीय महिला व 20 वर्षीय युवक, रहमखानी निवासी 74 वर्षीय महिला, खालसा का 34 वर्षीय व्यक्ति तथा टांडा उज्जैन निवासी 20 वर्षीय युवक तथा कटोराताल निवासी 25 वर्षीय युवक की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

थाना साबिक व कटोराताल निवासी दो व्यक्तियों के सैंपल 09 जुलाई को लिये गये थे। इनमें थाना साबिक निवासी युवक पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क में, जबकि कटोराताल निवासी व्यक्ति के बीमार होने की वजह से उसका सैंपल लिया गया था।

बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर होगी कार्रवाई

देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। होम क्वारंटीन लोगों पर भी गाइडलाइन का पालन न करने पर एक्शन लिया जाएगा। 

डीएम ने लोगों से अपील की कि भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ ही पलटन बाजार, मोती बाजार, आढ़त बाजार, हनुमान चौक, झंडा बाजार आदि जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क जरूर लगाएं। वहीं, व्यापारियों से भी इसका पालन करवाने की अपील की।

कहा कि जिन लोगों को होम क्वारंटीन किया है, अगर वह नियमों का पालन नहीं करते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीएम ने कलेक्ट्रेट में डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने कलेक्ट्रेट के कार्यालयों का निरीक्षण किया। साफ-सफाई के साथ ही फॉगिंग करवाई। 

मास्क न पहनने पर 68 का चालान 

डीएम ने बताया कि शुक्रवार को जिले के सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 68 लोगों का चालान किया गया। जिसमें विकासनगर में 12, डोईवाला में 21, ऋषिकेश में 23, तहसील सदर में 12 लोग शामिल हैं।

फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचे 167 प्रवासियों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद क्वारंटीन किया गया। जबकि 149 लोग दूसरे राज्यों के लिए रवाना हुए। निबंधन कार्यालयों में 202 रजिस्ट्री हुई। साथ ही चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी क्वारंटीन सेंटर डॉ. भगत सिंह पंवार को कोरोना वारियर्स चुना गया। 

557 लोगों के सैंपल लिए 

डीएम ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 557 लोगों के सैंपल लिए गए। आशा कार्यकर्ताओं ने 456 लोगों का फॉलोअप किया। दूसरे राज्यों से पहुंचे 958 लोगों को क्वारंटीन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 34347 लोगों की सामुदायिक निगरानी की। को-मोर्बिडिटी (पहले से कोई गंभीर बीमारी होना) अवस्था के 222 लोगों को चिह्नित किया। को-मोर्बिडिटी मॉनिटरिंग और सर्विलांस कंट्रोल रूम से को-मोर्बिडिटी अवस्था वाले 263 लोगों से फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed