Coronavirus: स्वास्थ्य कर्मी समेत 68 नए पॉजिटिव मिले, 3373 पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या
- ऊधमसिंह नगर में 41, देहरादून में 11, हरिद्वार जिले में 7 संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में शुक्रवार को एक स्वास्थ्य कर्मी समेत 68 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें मिला कर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 3373 पहुंच गई है। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 2700 पार कर गया है। बागेश्वर जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। जिले में कोरोना संक्रमण के 93 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से एक की मृत्यु हुई है। शेष 92 इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 1993 सैंपल निगेटिव मिले हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में 41 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें 25 संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। 12 लोग संपर्क में आने से कोरोना की चपेट में आए हैं। दो संक्रमित दिल्ली, एक कुवैत और एक यूपी से आया है।
देहरादून जिले में 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। हरिद्वार जिले में सात संक्रमितों में एक हैदराबाद और 6 लोग संपर्क में आए हैं। नैनीताल जिले में चार कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इनमें एक स्वास्थ्य कर्मी, दो दिल्ली और एक संपर्क में आया है। चंपावत में सोनीपत से लौटे कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के आठ माह के बेटे समेत दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से खलबली मच गई है। दूसरे संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। पौड़ी,टिहरी, उत्तरकाशी में एक-एक संक्रमित मामला मिला है। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री गाजियाबाद, सऊदी अरब और बिहार की है।
आज मिले संक्रमित मामले
जिला मरीज
ऊधमसिंह नगर 41
देहरादून 11
हरिद्वार 07
नैनीताल 04
चंपावत 02
पौड़ी 01
टिहरी 01
उत्तरकाशी 01
मसूरी आ रहे पर्यटकों पर पुलिस की पैनी नजर
मसूरी में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को लेकर पुलिस मुस्तैद हो गई है। कोलूखेत में पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। उन्हीं पर्यटकों को मसूरी में एंट्री दी जा रही है, जिनके पास आईसीएमआर प्रमाणित नो कोरोना सर्टिफिकेट है।
साथ ही मसूरी में रुकने के लिए 7 दिन की होटल बुकिंग भी जरूरी है। ताकि पर्यटक सात दिन होटल में क्वारंटीन रह सकें। मसूरी कोतवाल देवेंद्र असवाल ने कहा कि पुलिस लगातार बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर नजर रख रही है।
पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, इसीलिए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वाले बाहरी राज्यों के लोगों को मसूरी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।