Coronavirus: उत्तराखंड में राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर
- उत्तराखंड में 1.65 प्रतिशत और देश में 1.45 प्रतिशत कोरोना मरीजों की मौत
- अक्तूबर की तुलना में नवंबर में 50 प्रतिशत घटी मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। हालांकि अक्तूबर की तुलना में नवंबर में 50 प्रतिशत मौत कम हुईं हैं। इसके बावजूद भी उत्तराखंड की मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। संक्रमित मरीजों की उत्तराखंड में 1.65 प्रतिशत और देश में 1.45 प्रतिशत मृत्यु दर है।
प्रदेश में एक दिसंबर से अनलॉक-7 शुरू हो जाएगा। सितंबर और अक्तूबर की तुलना में नवंबर में कोविड जांच में कमी आई है। जिसकी वजह से संक्रमित मामले भी कम मिले हैं। लगभग सात हजार मरीज कम स्वस्थ हुए हैं। सरकार के सामने कोविड को काबू करने के साथ ही मृत्यु दर को कम करने की चुनौती है।
अक्तूबर में 412 संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी। इसकी तुलना में नवंबर में 208 की मौत हुई है। प्रदेश की मृत्यु दर को राष्ट्रीय औसत से नीचे लगाने के लिए सरकार को और प्रयास करने होंगे।
यह भी पढ़ें: Corona In Uttarakhand: 455 नए संक्रमित मिले, नौ की मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या पांच हजार पार
सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन संस्था की ओर से कोरोना आंकड़ों पर अनलॉक के हिसाब से संक्रमण की रिपोर्ट जारी की गई। संस्था के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जांच बढ़ाने की जरूरत है। अक्तूबर की तुलना में नवंबर में कोरोना मरीजों की 50 प्रतिशत मौत कम हुईं हैं और सात हजार मरीज कम ठीक हुए हैं।
प्रदेश में अनलॉक के बाद कोरोना संक्रमण की स्थिति
अनलॉक सैंपल जांच संक्रमित ठीक हुए मौत
अनलॉक-1 37291 1975 2129 36
अनलॉक-2 95947 4302 1937 39
अनलॉक-3 210691 12644 9440 189
अनलॉक-4 319166 29173 25427 342
अनलॉक-5 336233 13328 17888 412
अनलॉक-6 317499 12467 10904 208