फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: Home Isolate Patient getting incomplete Covid 19 medical kit

Corona in Uttarakhand: होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को मिल रही अधूरी मेडिकल किट 

Thu, 12 Nov 2020 02:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Nov 2020 02:05 AM IST
सार

  • किट में न तो ऑक्सीमीटर और न ही थर्मामीटर व सैनिटाइजर 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: Home Isolate Patient getting incomplete Covid 19 medical kit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

होम आइसोलेशन की सुविधा लेने वाले कोरोना संक्रमण के लक्षण रहित (एसिंप्टोमेटिक) मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधूरी मेडिकल किट दी जा रही है। इसमें न तो पल्स ऑक्सीमीटर है और ना ही थर्मामीटर व सैनिटाइजर दिया जा रहा है। जबकि विभाग ने होम आइसोलेशन की गाइडलाइन में विशेष रूप से ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर देने की व्यवस्था की थी। जिससे मरीज घर में रह कर स्वयं ही अपना ऑक्सीजन लेबल व बुखार को माप सके। 

विज्ञापन


प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने पर सरकार ने होम आइसोलेशन की सुविधा दी थी। जिसमें डॉक्टरों की ओर से चयनित लक्षण रहित मरीज घर में रह कर इलाज करा सकते हैं। इस व्यवस्था के बाद मरीजों को लक्षण रहित मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने से राहत मिली।
विज्ञापन



सरकार की ओर से यह भी व्यवस्था की गई थी कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज को विभाग की ओर से एक मेडिकल किट दी जाएगी। जिसमें दवाइयों के साथ ही ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: एक महीने बाद फिर बढ़े संक्रमित, 24 घंटे में 783 मरीज मिले, छह की मौत

ठीक होने के बाद मरीज को ऑक्सीमीटर वापस लौटना होगा, लेकिन वर्तमान में होम आइसोलेशन में जो किट दी जा रही है। उसमें ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, सैनिटाइजर व बायोमेडिकल वेस्ट के लिए पॉलिथीन बैग नहीं दिया जा रहा है। 

होम आइसोलेशन में रह रहे बंजारवाला निवासी शैलेंद्र भट्ट का कहना है कि विभाग की ओर से जो किट दी गई है। उसमें विटामिन सी की गोलियां, विटामिन डी के पाउच, पैरासीटामोल, सर्जिकल दस्ताने व मास्क, दवाइयां मिली हैं। ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर व सैनिटाइजर नहीं है। 

किट में मिलनी चाहिए ये सामग्री

होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को दी जाने वाली किट में एक पल्स ऑक्सीमीटर, एक मरकरी थर्मामीटर, 50 ट्रिपल लेयर सर्जिकल दस्ताने व मास्क, 100 एमएल सैनिटाइजर, विटामिन सी की 15 गोलियां, विटामिन-डी 3 के दो पाउच, पैरासीटामोल की 10 गोलियां व बायोमेडिकल वेस्ट के लिए पॉलिथीन बैग होना चाहिए।


होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को किट में ऑक्सीमीटर व थर्मामीटर दिया जा रहा है। यदि किसी मरीज को नहीं मिला है तो उसे जानकारी ली जाएगी। होम आइसोलेशन मरीजों का नियमित रूप से सर्विलांस टीम ओर से निगरानी की जा रही है।
- अमित सिंह नेगी, सचिव स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed