फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: Corona test resumed at Kulhal border in Dehradun

Coronavirus in Uttarakhand : देहरादून के कुल्हाल बॉर्डर पर फिर शुरू हुई कोरोना जांच

Mon, 23 Nov 2020 12:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 23 Nov 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: Corona test resumed at Kulhal border in Dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने नगर निगम देहरादून और ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को स्वच्छता के साथ ही व्यापक स्तर पर सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए।

विज्ञापन


इस बीच अशारोड़ी चेक पोस्ट के बाद हिमाचल से लगते कुल्हाल बॉर्डर पर भी बाहर से आने वालों की एंटीजन जांच शुरू कर दी गई है।

कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट सहित समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रभावी सर्विलांस के साथ ही कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाजारों, सार्वजनिक परिवहन, पर्यटन स्थलों में विशेष सतर्कता बरतते हुए मास्क और सोशल डिस्टेसिंग के मानकों का पालन करवाएं। मानकों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने आमजन से अपील की कि मास्क, फेस कवर और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए नियिमत सैनिटाइजर का उपयोग करें और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 640 कोरोना संक्रमितों की हो चुकी है मौत

राज्य कोविड कंट्रोल रूम के मुताबिक रविवार को देहरादून जिले में कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत हो हुई। जिनमें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 67 साल के पुरुष, हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट में 49 साल की महिला, श्री महंत इंद्रेश अस्पताल पटेलनगर में 66 वर्षीय महिला और एम्स ऋषिकेश में 61 पुरुष शामिल हैं।

जिले में अब तक 640 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में रविवार को 181 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले संक्रमितों की संख्या 20101 हो गई है। इनमें 17996 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में जनपद में 1254 व्यक्ति उपचाररत हैं।

इसके अतिरिक्त जनपद में रविवार को कुल 1517 सैंपल जांच को भेजे गए। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव व रोकथाम को जिले के विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 170 आईसीयू बैड रिक्त हैं। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर रविवार को 9110 लोगों के चालान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed