फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: Corona Positive Governor Baby Rani Maurya Admitted in Rishikesh Aiims

Corona in Uttarakhand: कोरोना संक्रमित होने के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य एम्स में भर्ती

Tue, 24 Nov 2020 12:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: Corona Positive Governor Baby Rani Maurya Admitted in Rishikesh Aiims
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य - फोटो : फाइल फोटो

रविवार को कोरोना संक्रमित होने के बाद उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आज ऋषिकेश एम्स में भर्ती हुई हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। बता दें कि राज्यपाल ने रविवार रात को खुद ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने का आग्रह किया था।

विज्ञापन


राज्यपाल बेबी रानी ने लिखा था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। साथ ही वो किसी भी तरह की परेशानी भी महसूस नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिला शिक्षक, स्कूल बंद

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में एक शिक्षक के कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है। स्कूल को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी एक हफ्ते के लिए टाल दी गईं हैं। 

स्कूल के प्रिंसिपल बीके सिंह की ओर से मुख्य शिक्षाधिकारी को सोमवार शाम को लिखित सूचना दी गई। इसमें कहा है कि स्कूल के एक शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह शिक्षक शुक्रवार से अवकाश पर है।


शिक्षक के संपर्क में आए अन्य शिक्षकों को एहतियातन क्वारंटीन रहने को कहा गया है। सुरक्षा के लिहाज से स्कूल को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा स्कूल में भी सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी फिलहाल एक हफ्ते के लिए टाल दी गईं हैं। साथ ही सभी छात्रों के अभिभावकों को भी सूचना दे दी गई है।

डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा एक शिक्षक के कोरोना संक्रमित मिलने की जानकारी दी गई है। स्कूल को कम से कम तीन दिन के लिए बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सैनिटाइजेशन कराने को कहा है।
- आशारानी पैन्यूली, मुख्य शिक्षाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed