फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update Today: 510 New patient tested corona Positive, 17 death

Corona in Uttarakhand: 510 संक्रमित मिले, 17 की मौत, 52 हजार के करीब पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

Tue, 06 Oct 2020 12:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Oct 2020 12:48 AM IST
सार

  • स्वस्थ होकर घर लौटे वन मंत्री हरक सिंह रावत
  • कोरोना से बचाव को चलेगा व्यापक जागरुकता अभियान

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update Today: 510 New patient tested corona Positive, 17 death
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 510 संक्रमित मामले मिले हैं। वहीं, 17 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। सोमवार को 881 मरीजों को स्वस्थ होने के डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 51991 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 42368 पहुंच गई है। 

विज्ञापन

 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को 6987 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 6477 सैंपल निगेटिव 510 पॉजिटिव मिले। देहरादून जिले में सबसे अधिक 204 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 116, ऊधमसिंह नगर में 56, नैनीताल में 40, उत्तरकाशी में 28, चमोली में 17, चंपावत में 16, पिथौरागढ़ में 13, रुद्रप्रयाग में 12, पौड़ी में पांच, बागेश्वर में दो और टिहरी जिले में एक कोरोना मरीज मिला है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : हरिद्वार जिले में आरटी-पीसीआर और एंटीजन टेस्ट के दाम तय
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में छह, एम्स ऋषिकेश में चार, दून मेडिकल कॉलेज में तीन, सिनर्जी हॉस्पिटल में तीन, हिमालयन हॉस्पिटल में एक संक्रमित ने दमतोड़ा है। मरने वालों की कुल संख्या 669 हो गई है। 

कोरोना से बचाव को चलेगा व्यापक जागरुकता अभियान

प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। हर जनपद में संक्रमण से बचाव के लिए अलग-अलग थीम पर आधारित अभियान चलाए जाएंगे। सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों की बैठक में कोविड के खिलाफ पूरे प्रदेश में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि मास्क के उपयोग, सामाजिक दूरी और विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन के अनुसार जागरुकता के लिए पोस्टर, बैनर, स्टिकर एवं ऑडियो व वीडियो मैसेज के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए।

अभियान के लिए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग सभी विभागों से समन्वय बनाकर प्रचार प्रसार करेगा। खेल, पंचायतीराज, स्वास्थ्य, संस्कृति, पुलिस, कृषि समेत अन्य विभागों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी। परिवहन निगम की बसों में पोस्टर और रिकॉर्डिंग मैसेज की व्यवस्था, सरकारी भवनों पर वाल राइटिंग, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बचाव संबंधी सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी। बैठक में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव राधिका झा, सचिव दिलीप जावलकर, डॉ.पंकज कुमार पांडेय, बृजेश कुमार संत, एचसी सेमवाल, सूचना महानिदेशक डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं
सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से जागरुकता संबंधी गतिविधियां और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। लेख, कविता, वॉल पेंटिंग, स्लोगन और अन्य गतिविधियों पर प्रतियोगिताओं में विजेताओं को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुरस्कार दिए जाएंगे।

कोरोना विजेता करेंगे अगुवाई
खेल विभाग की ओर से कोरोना विजेताओं के नेतृत्व में जागरुकता के लिए वॉक कार्यक्रम, कोरोना से जागरुकता के लिए सांस्कृतिक दलों के माध्यम से लघु नाट्य, गीत एवं ऑनलाइन माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में अच्छा कार्य करने वाले जनपदों, विकासखंडों व ग्राम पंचायतों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

स्वस्थ होकर घर लौटे वन मंत्री हरक सिंह रावत

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को स्वस्थ होने पर सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉ. हरक सिंह रावत को एक अक्टूबर को सांस लेने में दिक्कत होने पर भर्ती कराया गया था।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि उनके एक्सरे व सीटी स्कैन की जांच में निमोनिया के हल्के लक्षण दिखाई दिए थे। खून की जांच सामान्य आई थी।

कोरोना जांच रिपोर्ट 23 सितंबर को पॉजिटिव आई थी। वह होम आइसोलेशन में थे। तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को स्वस्थ होने पर अस्पताल से घर लौटने से पहले डॉ. रावत ने प्रिंसिपल डॉ. सयाना समेत उनकी पूरी टीम की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed