फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 429 new infected, 14 killed, patients Number crossed 56 thousand

Corona in Uttarakhand: 429 नए संक्रमित मिले, 14 की मौत, मरीजों का आंकड़ा 56 हजार पार

Wed, 14 Oct 2020 08:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 14 Oct 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 429 new infected, 14 killed, patients Number crossed 56 thousand
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 56 हजार पार हो गया है। बीते 24 घंटे में 429 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसी दौरान 827 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा होने से सक्रिय मामले घट कर 6145 हो गए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 10428 सैंपल निगेटिव मिले हैं। देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 157 संक्रमित मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 55, नैनीताल में 42, ऊधमसिंह नगर में 40, पिथौरागढ़ में 24, पौड़ी में 22, चंपावत में 22, अल्मोड़ा में 17, उत्तरकाशी में 14, चमोली में 12, रुद्रप्रयाग में 12, बागेश्वर में नौ और टिहरी जिले में तीन कोरोना मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: उत्तराखंड में तीन महीने में ढाई गुना बढ़ा बायोमेडिकल वेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में आज 14 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें हिमालयन हॉस्पिटल में छह, महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में छह, मेडीसिटी हॉस्पिटल रुद्रपुर में दो मरीजों ने दमतोड़ा है। इन्हें मिला कर मरने वालों की संख्या 796 हो गई है। प्रदेश में अब तक 48798 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी दर बढ़ कर 87 प्रतिशत हो गई है। जबकि संक्रमण दर में घट कर 6.79 प्रतिशत हुई है।

हाईकोर्ट के आदेश पर समिति ने किया कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण

हाईकोर्ट के आदेश पर गठित टिहरी जिला अनुश्रवण एवं निगरानी समिति ने बुधवार को कोविड केयर सेंटर राजकीय श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। 

कोविड केयर सेंटर के निरीक्षण को पहुंची समिति के सदस्यों को स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले चार माह से सेंटर में पांच-छह संक्रमित लोग ही भर्ती हैं। सीएमएस डा. अनिल नेगी ने बताया कि चिकित्सालय लेबल-दो का कोविड केयर सेंटर है।

इसमें वेंटिलेटर आदि व्यवस्थाएं मौजूद हैं। समिति के सदस्य/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट  ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों पर गठित यह समिति प्रत्येक बुधवार को कोविड केयर सेंटरों का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट को उपलब्ध कराती है। एसडीएम युक्ता मिश्र ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सुविधा और पैथोलॉजी लैब की सेवा एक सप्ताह में शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed