Coronavirus in Uttarakhand: उत्तराखंड में तीन महीने में ढाई गुना बढ़ा बायोमेडिकल वेस्ट
- सितंबर में 5900 किलो बायोमेडिकल वेस्ट था निकला
- प्रदेश में 8000 किलोग्राम कूड़ा निस्तारण की क्षमता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के साथ ही प्रदेश में बायोमेडिकल वेस्ट भी लगातार बढ़ रहा है। सितंबर तक जून की तुलना में यह कचरा तकरीबन ढाई गुना बढ़ गया। राहत की बात ये है कि अब इसमें कमी देखने को मिल रही है।
कोरोना काल के पहले से ही प्रदेश में बायोमेडिकल वेस्ट को सही तरीके से निस्तारित करने को लेकर तमाम तरह की शिकायतें आती रही हैं। कोरोना काल में पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस पर सख्ती करनी शुुरू की थी। बोर्ड का दावा है कि इस समय यह कचरा शत प्रतिशत उठाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: दूसरी बार 24 घंटे में सर्वाधिक 20 मरीजों की मौत, 294 नए संक्रमित मिले
अब यह सामने आया है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ने के साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट में भी इजाफा हो रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक सितंबर माह में प्रदेश में 5.9 मीट्रिक टन बायोमेडिकल वेस्ट को इंसीनरेटर तक पहुंचाया गया। इससे पहले जून में कुल 2.5 मीट्रिक टन बायोमेडिकल वेस्ट ही मिलता था।
इतना होने पर भी पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अभी राहत महसूस कर रहा है। बोर्ड के मुताबिक, प्रदेश में आठ हजार मीट्रिक टन प्रति माह बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारित करने की क्षमता है।
तीन मामलों में लगा डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना
बोर्ड के मुताबिक बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण पर लगातार निगाह रखी जा रही है। सितंबर माह में ही हल्द्वानी में लापरवाही के तीन मामले सामने आए थे। इनमें करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अगर अब भी कोई शिकायत सामने आती है तो बोर्ड तत्परता से कार्रवाई करेगा।
अक्तूबर के पहले पखवाड़े में वेस्ट कम आया
बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, अक्तूबर में अभी तक बायोमेडिकल वेस्ट कम ही आया है। कम से कम यह पिछले महीनों के औसत से कम है। इसका कारण खोजा जा रहा है। यह भी हो सकता है कि संक्रमण के मामले पिछले महीनों की तुलना में कम सामने आए हों।