Corona in Uttarakhand: गुरुवार को सवा महीने बाद मिले सबसे कम संक्रमित, 14 मरीजों की मौत
- प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 49248 पहुंची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में सवा महीने के बाद एक दिन में सबसे कम कोरोना संक्रमित मिले हैं। बृहस्पतिवार को 365 संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 801 मरीज ठीक हुए हैं। बीते 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 49248 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 7776 सैंपल निगेटिव मिले हैं। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम कोरोना मरीज मिले हैं। 19 अगस्त को प्रदश में 264 कोरोना मरीज मिले थे। इसके बाद संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ी है।
यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: मुख्य सचिव के प्रमुख निजी सचिव कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में गए सीएस और स्टाफ, दफ्तर बंद
देहरादून जिले में 62 कोरोना मरीज मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में 53, नैनीताल में 50, हरिद्वार में 44, चमोली में 41, पौड़ी में 39, रुद्रप्रयाग में 26, चंपावत में 14, अल्मोड़ा में 13, पिथौरागढ़ में नौ, उत्तरकाशी में सात, बागेश्वर में छह और टिहरी जिले में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।
प्रदेश में 24 घंटे में 14 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में छह, दून मेडिकल कॉलेज में पांच, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में दो, जिला अस्पताल उत्तरकाशी में एक मरीज ने दम तोड़ा है। प्रदेश में अब मरने वालों का आंकड़ा 625 हो गया है। वहीं, 801 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर अब 39836 मरीज ठीक हो चुके हैं।
मुनिकीरेती क्षेत्र में 24 लोग संक्रमित
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में अब ओपीडी में आ रहे सभी मरीजों के लिए कोविड-19 टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। बृहस्पतिवार को अस्पताल में कोविड-19 के 127 आरटीपीसीआर टेस्ट हुए। लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उपजिलाधिकारी के निर्देश पर अब सरकारी अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का कोरोना टेस्ट होगा।
उधर मुनिकीरेती क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 24 कोरोना पॉजिटिव आए। फकोट ब्लॉक के चिकित्सा प्रभारी डॉ. जगदीश जोशी ने बताया कि सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। उधर, छिद्दरवाला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 43 लोगों की कोविड-19 की जांच हुई। यहां सभी टेस्ट रैपिड एंटीजन हुए, जिसमें सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई।