{"_id":"5f74e3248ebc3e1a264439d5","slug":"336-persons-reported-positive-in-the-district-city-news-drn3576816196","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Uttarakhand: मुख्य सचिव के प्रमुख निजी सचिव कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में गए सीएस और स्टाफ, दफ्तर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Uttarakhand: मुख्य सचिव के प्रमुख निजी सचिव कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में गए सीएस और स्टाफ, दफ्तर बंद
Thu, 01 Oct 2020 07:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
corona sample
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सचिवालय में कोरोना संक्रमण ने अब मुख्य सचिव कार्यालय में अपनी दस्तक दे दी है। मुख्य सचिव के प्रमुख निजी सचिव की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एहतियात के तौर पर मुख्य सचिव ओम प्रकाश व उनका पूरा स्टॉफ होम आइसोलेशन में चला गया है। उनका कार्यालय अगले दो दिन तक बंद रखा गया है। सचिवालय प्रशासन ने इस दौरान कार्यालय को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
प्रभारी सचिव सचिवालय प्रशासन बीएस मनराल ने मुख्य सचिव के प्रमुख निजी सचिव के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। इस संबंध में संपर्क करने पर प्रमुख निजी सचिव ने भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की तस्दीक की। उन्होंने बताया कि रविवार को उन्हें ठंड के साथ हल्का बुखार आया था। दवा खाने के बाद बुखार ठीक हो गया। लेकिन एहतियात के तौर पर उन्होंने अपना टेस्ट कराया। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि शारीरिक रूप से उन्हें कोई परेशानी नहीं हैं। वे घर पर ही क्वारंटीन रहेंगे और चिकित्सकों के परामर्श से स्वास्थ्य लाभ लेंगे।
विज्ञापन
उधर, प्रमुख निजी सचिव की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिलने पर मुख्य सचिव कार्यालय नहीं आए। उनके वरिष्ठ निजी सचिव दर्शन लाल सेमवाल ने अपर मुख्य सचिव एसएडी राधा रतूड़ी को इस बारे में लिखित सूचना दी। सेमवाल के मुताबिक, मुख्य सचिव कार्यालय का समस्त स्टॉफ अब सेल्फ आइसोलेशन में रहेगा, कार्यालय भी बंद रहेगा। शनिवार और रविवार की छुट्टी की वजह से अब कार्यालय सोमवार को ही खुलेगा।
विज्ञापन
सचिवालय लॉकडाउन करें, संख्या सीमित हो : संघ
उत्तराखंड सचिवालय संघ ने फिर से सचिवालय को सात दिन के लिए लॉकडाउन करने या कर्मचारियों की संख्या को सीमित करने की मांग दोहराई है। संघ के महासचिव राकेश जोशी के मुताबिक, अब मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व सचिवों के दफ्तर कोरोना की जद में आ चुके हैं। कई अनुभागों में कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। अनुभागों को बंद करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति को देखते हुए सरकार को या तो सात दिन सचिवालय बंद करना चाहिए या कर्मचारियों की संख्या को 30 प्रतिशत तक सीमित करना चाहिए।