फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 222 new infected found in 24 hours, four patients died

Corona in Uttarakhand: 24 घंटे में 222 नए संक्रमित मिले, चार मरीजों की मौत

Sun, 01 Nov 2020 08:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Nov 2020 08:16 PM IST
सार

  • देहरादून से ज्यादा पौड़ी जिले में मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest update today: 222 new infected found in 24 hours, four patients died
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 222 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि चार मरीजों की मौत हुई है। देहरादून से ज्यादा पौड़ी जिले में संक्रमित मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 62550 हो गई है। जबकि 3914 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, रविवार को जांच में 10415 सैंपल निगेटिव पाए गए, जबकि 222 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को पौड़ी में 48, देहरादून में 44, हरिद्वार में 37, नैनीताल में 32, टिहरी में 19, रुद्रप्रयाग में 12, ऊधमसिंह नगर में आठ, उत्तरकशी में सात, चंपावत में छह, चमोली में पांच, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में दो-दो संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव : होम आइसोलेशन के मॉडल ने सुधारी सेहत, 91.2 प्रतिशत कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश में चार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश, दून मेडिकल कॉलेज, बेस हॉस्पिटल अल्मोड़ा और एनएनबी बेस हॉस्पिटल श्रीनगर में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। अब मरने वालों की संख्या 1027 हो गई है। वहीं, रविवार को 178 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 57101 मरीज ठीक हो चुके हैं।

231 दिनों में 10 लाख कोरोना सैंपलों की जांच 

प्रदेश में कोरोना काल के 231 दिनों में 10 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच की गई है। प्रति लाख आबादी पर 8770 लोगों की जांच की जा रही है। नौ पर्वतीय जिलों में 45 प्रतिशत और चार मैदानी जिलों में 55 प्रतिशत सैंपल की जांच हुई है। उत्तरकाशी, चंपावत, रुद्रप्रयाग जिले में सबसे अधिक कोरोना जांच की गई हैं। 

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से वर्तमान में औसतन 10 हजार सैंपल की जांच प्रतिदिन की जा रही है। प्रदेश की सवा करोड़ की आबादी पर अब तक 10 लाख से अधिक कोविड जांच की गई हैं। नौ पर्वतीय जिलों में संक्रमित मामले कम होने के बाद भी सैंपल जांच ज्यादा की गई।

इन जिलों में प्रदेश के कुल संक्रमितों में से 28 प्रतिशत मामले हैं। जबकि चार मैदानी जिले देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में 72 प्रतिशत संक्रमित मामलेे हैं और 55 प्रतिशत सैंपल जांच की गई। वर्तमान में जांच के लिए भेजे गए 14 हजार से अधिक सैंपल लंबित हैं। 

कोरोना के आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि प्रदेश में प्रति लाख पर 8770 सैंपल की जांच हो रही है। मैदानी जिलों में सैंपल जांच बढ़ाने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग का लंबित सैंपलों पर फोकस होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed